खुदकुशी कर रहे प्रत्याशी को पुलिस ले जाने लगी तो चिल्लाया- पीएम मोदी के खिलाफ हूं, ये मुझे मारेंगे

Lucknow news, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक शख्स ने विधानसभा के सामने हंगामा खड़ा कर दिया। दरअसल, यह शख्स विधानसभा के सामने पहुंचा और माइक लेकर कार पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। यह देख वहां मौजूद पुलिकर्मियों ने उसे रोकना चाहा तो उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। वह यही चिल्लाता रहा कि उसने हारकर यह कदम उठाया है, उसकी लड़ाई पीएम मोदी से है।

man attempted extreme step after his nomination form rejected for lok sabha elections 2019

क्यों आत्महत्या करना चाहता था शख्स

दरअसल, संजय सिंह राणा नाम के इस शख्स ने लोकसभा चुनाव के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल किया था, लेकिन उसका पर्चा खारिज कर दिया गया। इससे नाराज संजय सोमवार को विधानसभा के सामने ​आत्महत्या करने पहुंच गए। संजय कार से विधानसभा के सामने पहुंचे और माइक लेकर कार पर चढ़ गए।

man attempted extreme step after his nomination form rejected for lok sabha elections 2019

पेट्रोल डालकर आत्महत्या की दी धमकी

संजय को कार पर चढ़कर बोलते देखकर वहां भीड़ इकट्ठा होने लगी, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। इस दौरान विधानसभा के सामने अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद पुलिकर्मियों पकड़ लिया, जिसके बाद वह यही चिल्लाता रहा कि उसकी लड़ाई नरेंद्र मोदी से है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+