लखनऊ: सर्दी से राहत दिलाने के लिए चिड़ियाघर में लगाए गए हीटर, जानें किस शहर में कितना रहा तापमान

लखनऊ: सर्दी से राहत दिलाने के लिए चिड़ियाघर में लगाए गए हीटर, जानें किस शहर में कितना रहा तापमान

लखनऊ, 22 दिसंबर: पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का सीधा असर अब मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड बढ़ गई है और कई राज्य शीतलहर की चपेट में हैं। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। राजधानी लखनऊ में ठंड का प्रकोप जारी है। इस बीच पशु-पक्षियों को सर्दी से राहत दिलाने के लिए लखनऊ चिड़ियाघर में हीटर की व्यवस्था की गई है।

Lucknow zoo installs heaters as cold wave hits Uttar Pradesh

लखनऊ चिड़ियाघर के उप निदेशक उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि ठंड की तैयारी हम अक्टूबर से ही शुरू कर देते हैं। शेर के लिए हीटर और हिरन के लिए चटाई बिछाई गई हैं। जिससे वो ठंड से बचे रहे। बताया कि जैसे ही सर्दी शुरू होती है, हम जानवरों को अधिक पोषण युक्त भोजन देने शुरू करते हैं और ठंड के मौसम से निपटने के लिए व्यवस्था करते हैं। बता दें, सोमवार को चिड़ियाघर में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां गुनगुनी धूप निकली तो चिम्पांजी खुद को गर्म रखने के लिए खुली धूप में लेट गया। वहीं दूसरी तरफ़ नवाब वाजिद अली शाह जूलॉजिकल गार्डन के प्रशासन ने सांप के लिए रूम हीटर की व्यवस्था की।

तो वहीं, इस वक्त पूरे उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का लखनऊ केंद्र राज्य के 32 सेंटरों से रिकार्ड इकट्ठा करता है। इनमें सभी जगह बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

कहां कितना नीचे चला गया पारा (डिग्री सेल्सियस में)
- मुजफ्फरनगर 2.2
- मेरठ 2.8
- कानपुर 04
- बरेली 04
- नजीबाबाद 04
- फुरसतगंज 04
- फतेहगढ़ 4.3
- कानपुर 4.4

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+