Lucknow : कौन है वो महिला जिसने Diwali पर तोड़े गरीबों के दीये, पुलिस ने लिया एक्शन
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिवाली पर एक महिला ने फुटपाथ बैठे गरीबों के दीये वाइपर से तोड़ दिए। महिला की इस शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। महिला के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा देखा गया। जिसने भी ये वीडियो देखा, उसने महिला की आलोचना की और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। अब पुलिस ने इस मामले में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

कौन है गरीबों के दीये तोड़ने वाली महिला ?
दिवाली पर गरीबों क दीये और मिट्टी का सामान तोड़ने वाली महिला का नाम अंजू गुप्ता है। अंजू गुप्ता पेशे से डॉक्टर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू के पिता रिटायर्ड आईएएस अफसर हैं। अंजू लखनऊ के एक प्रतिष्ठित अस्पताल की डॉक्टर हैं।

क्या है पूरा मामला ?
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र के पत्रकारपुरम का है। दिवाली के मौके पर डिवाइडर पर गौरी गांव के रहने वाले गरीब दीये समेत मिट्टी के अन्य सजावटी सामानों की दुकान लगाए थे। सोमवार को अचानक दुकानों के ठीक सामने बनी कोठी से महिला डॉक्टर अंजू गुप्ता निकलीं और वाइपर से इन दुकानों के रखे सामानों को तोड़ना शुरू कर दिया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, FIR दर्ज
महिला डॉक्टर को इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोगों ने रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकी। इसी बीच किसी ने महिला का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग कार्रवाई की मांग करने लगे। अब महिला डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गोमती नगर पुलिस ने इस मामले में सीआरपीसी की धारा 427 और 504 के तहत केस दर्ज किया है। बता दें, घटना को लेकर डॉक्टर का कहना है कि उसके गेट के ठीक बाहर स्ट्रीट वेंडर्स ने कब्जा जमा लिया था। गेट के बाहर स्टॉल लगाने का विरोध किया था। स्ट्रीट वेंडर्स उससे बहस करने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications