वायरल वीडियोः पेशाब करने पर दबंग फौजी ने युवक को लाठी से पीटा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ शहर के आलमबाग थाना क्षेत्र का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में फौजी एक युवक को लाठी से पीट रहा है। फौजी मामूली विवाद में युवक को पीट रहा था। पीटाई का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने पीटने वाले दबंग फौजी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है ।

lucknow viral video army man beaten to boy

आलमबाग के ईको गार्डेन के पास रहने वाले फौजी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक युवक को पकड़ कर जमकर पीटा। दबंगों ने युवक को लाठियों से पीटते हुए चौराहे तक घसीटा। बीच बचाव करने आए लोगों को भी धमकी दी। इतना ही नहीं युवक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे इको गार्डन चौकी प्रभारी के साथ भी दबंगों ने अभद्रता की। राहगीरों की काफी भीड़ जुटने के बाद दबंगों ने युवक को छोड़ा। जिसके बाद पीड़ित युवक आलमबाग कोतवाली पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज करायी।

घटना का वीडिया भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल पीड़ित युवक सोमवार को अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। इसी बीच ईको गार्डेन के पास दोस्त को लघुशंका लगी तो वह वहीं रुक कर पेशाब करने लगा। इस दौरान दबंगों ने जब उसको टोका तो वो लोग बिना कुछ कहे जाने लगे। लेकिन दबंग गाली देते हुए पास आ गए और मारपीट करने लगे। इस दौरान फौजी और उसके साथियों ने विजय को जमकर पीटा। वीडिया वायरल होने के बाद आलमबाग पुलिस ने देर रात फौजी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+