लखनऊ में समिट बिल्डिंग के बाहर किन्नरों के बीच हुई भयानक लड़ाई, बीच सड़क उतारे कपड़े
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में बयान दिया है।
राजधानी लखनऊ में स्थित समिट बिल्डिंग अय्याशी का अड्डा बन चुकी है। यहां आए दिन बवाल होता है। शराब के नशे में लड़का-लड़की के बीच तो कभी लड़कियों के बीच लड़ाई आम बात हो गई है। इसके वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, ये वीडियो किन्नरों का है। समिट बिल्डिंग के बाहर बीच सड़क पर तीन किन्नर आपस में भिड़ गए। किन्नरों ने एक-दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। एक किन्नर के शरीर पर सिर्फ अंडरगार्मेंट ही बचा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस मामले में बयान दिया है।

किन्नरों का हाईवोल्टेज ड्रामा
गोमती नगर के समिट बिल्डिंग के सामने किन्नरों ने हाईवोल्टेज ड्रामा किया। वीडियो में नजर आ रहा है कि दो किन्नरों में बहस हो रही है। एक युवक उनको समझाने का प्रयास कर रहा है। इसी बीच एक किन्नर दौड़ते हुए बीच सड़क पर पहुंच जाती है। वह अपने सारे कपड़े उतार देती है। इसके बाद दोनों किन्नर एक-दूसरे का बाल पकड़कर मारने-पीटने लगते हैं। तीसरी किन्नर भी मारपीट में शामिल हो जाती है। ये देखकर सड़क पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो जाती है।

क्रिसमस की रात का है वीडियो, पुलिस के आने से पहले भाग निकले किन्नर
घटना 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की रात की है। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि घटना के समय सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची थी, लेकिन मारपीट कर रहे किन्नर भाग निकले थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि मामला 25 दिसंबर का है। वीडियो में किन्नर हैं। उनके बीच खींचतान और मारपीट हुई है। मामले में अबतक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वायरल वीडियो पर लखनऊ पुलिस की ओर से ट्वीट में बताया गया कि, ''उक्त वायरल वीडियो का अवलोकन कर जांच की गयी तो पाया गया कि दिनांक 25.12.22 को आर.टी.आई भवन के पास सड़क पर दो किन्नरों द्वारा आपस मे मारपीट की गयी थी। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाने पर कोई सूचना अथवा शिकायत प्राप्त नहीं है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।''

नशे में अक्सर होता रहता है बवाल
बता दें, यह पहला मौका नहीं है, जब समिट बिल्डिंग में मारपीट हुई हो। इसके पहले भी यहां विवाद होते रहे हैं। नशे में धुत युवक-युवतियों की यहां अक्सर मारपीट देखने को मिलती है। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस चौकी भी बनी, लेकिन इसके बाद भी ऐसे मामलों में कमी नहीं आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications