देश की सबसे असुरक्षित सड़को में शुमार लखनऊ

लखनऊ। देशभर में जिस तरह से हर रोज दर्जनों लोग अपनी जान गंवाते हैं उसकी एक बड़ी वजह है सड़क पर बने स्पीड़ ब्रेकर और गड्ढे जिनके चलते लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है। तेज स्पीड़ में गाड़ी चलाने वालों के लिए लखनऊ की सड़के देश में सबसे असुरक्षित सड़कों में से एक हैं।

यूपी में बनेगा भारत का पहला साइकिल हाईवे, नहीं चलेंगे कोई वाहन

Lucknow roads among the most unsafe in the country tells data

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ की सड़क देश की 10 सबसे असुरक्षित सड़कों में शुमार हैं। हालांकि लखनऊ नंबर दिल्ली, चेन्नई, बेंगलुरू, कानपुर औ मुंबई के बाद आता है। लेकिन इन शहरों की तुलना में लखनऊ में सड़क हादसों में 526 लोगों की जान चली गयी।

-
-
-
-
-
-
-
देश की सबसे असुरक्षित सड़को में शुमार लखनऊ

देश की सबसे असुरक्षित सड़को में शुमार लखनऊ

वर्ष 2015 में सड़क हादसो में मरने वालों की संख्या

  • दिल्ली- 1622
  • चेन्नई- 886
  • बेंगलुरू-713
  • कानपुर- 665
  • मुंबई- 611
  • लखनऊ- 526

यूपी पुलिस के डीजी की मानें तो सड़क हादसों में सबसे ज्यादा उन लोगों की मौत होती है जो शराब पीकर ड्राइव करते हैं। ट्रैफिक पुलिस के एडीजी अनिल अग्रवाल का कहना है कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर रोक लगाने की जरूरत है। शहर के भीतर शराब पीकर गाड़ी चलाने की वजह से हादसों की संख्या में बढोत्तरी हुई है।

शहर में नवनिर्मित बने शहीद पथ पर हादसों में काफी इजाफा हुआ ङै। यहां तेज गति से चलाने की वजह से आये दिन सड़क हादसे होते हैं। लखनऊ-हरदोई रोड़ पर रहीमाबाद के पास जिस तरह से सड़क घुमावदार है वह भी हादसों की सबसे बड़ी वजह बनती है। सड़क पर कोई भी डिवाइडर नहीं है जिसके चलते इस सड़क पर हादसे होते हैं।

इसके अलावा बंथरा, टेढ़ी पुलिया, बिठौली, मोहनलालगंज, के हाईवे पर भी हादसों की संख्या में पिछले कुछ दिनों में काफी इजाफा हुआ है। आकंड़ों के अनुसार हादसे सबसे ज्यादा दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच होते हैं। अनिल अग्रवाल का कहना है कि शहर में बढ़ती आबादी और गाड़ियों की संख्या भी हादसों की एक अहम वजह है। हमें सड़क पर रफ्तार की सीमा को समझना होगा जिससे की हादसों को टाला जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+