Lucknow PUBG case : 16 साल के लड़के के पास कहां से आई पिस्टल, मां की जान लेने से पहले क्या किया?

लखनऊ, 09 जून: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से 7 जून को एक घटना सामने आई। 16 साल के एक लड़के ने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी। शव के साथ दो दिन भी गुजारे। इस दौरान उसकी 10 साल की छोटी बहन भी उसके साथ रही। लड़के ने खुद ही खाना बनाया, दोस्तों को बुलाकर पार्टी भी और मासूम बहन को डराता धमकाता रहा। इस घटना से न सिर्फ लखनऊ, यूपी बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा। लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था कि ऐसा हो सकता है, पर यही हकीकत है। घटना को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे लड़ने अपनी मां को क्यों मारा ? उसके पास पिस्टल कहां से आई। उसने क्यों और कैसे अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। क्या उसे अपनी मां की हत्या का पछतावा है?

16 साल के लड़के के पास कहां से आई पिस्टल ?

16 साल के लड़के के पास कहां से आई पिस्टल ?

दरअसल, लड़के के पिता सेना में जेसीओ हैं। इन दिनों उनकी तैनाती पश्चिम बंगाल के आसनसोल में है। पीजीआई क्षेत्र के पंचमखेड़ा स्थित यमुनापुरम कॉलोनी में उनकी पत्नी, 16 साल का बेटा और 10 साल की बेटी रहती थी। सेना में होने की वजह से उनके पास एक लाइसेंसी पिस्टल भी थी, जिसे वह घर में ही अलमारी में बंद करके रखते थे। यह बात उनके बेटे को पता थी। 4 जून की रात करीब 3 बजे वह उठा और अलमारी से चुपके से पिस्टल निकाल ली।

मां की कनपटी से सटाकर मारी गोली

मां की कनपटी से सटाकर मारी गोली

मां और बहन एक ही बेड पर सो रहे थे और गहरी नींद में थे। तभी बेटे ने मां की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली चला दी। गोली मां के सिर के आरपार हो गई। गोली की आवाज सुनकर छोटी बहन उठी और मां को खून से लथपथ देखकर रोने लगी। लड़के ने उसे गोद में उठाया और दूसरे कमरे में ले गया और चुप कराते हुए उसे डराया कि किसी को बताया तो उसे भी जान से मार देगा।

बेटे ने क्यों की मां की हत्या ?

बेटे ने क्यों की मां की हत्या ?


पिता, परिजन और पुलिस की पूछताछ में ये बात सामने आई है कि 16 साल के लड़के को अपनी मां का टोकना, पढ़ने के लिए कहना, मोबाइल से दूर रहने की हिदायत देना। खासतौर पर मोबाइल पर पबजी गेम खेलने से मना करना नागवार गुजरा। उसने इस बात का भी गुस्सा था कि दोस्तों की तरह वह अपने मोबाइल पर पोर्न नहीं देख पाता है। इसलिए उसने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया।

मां की हत्या का पछतावा है ? मिला ये जवाब

मां की हत्या का पछतावा है ? मिला ये जवाब

इस घटना के बाद हर कोई सन्न है। पुलिस भी हैरान है। पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने लड़के से पूछा कि क्या तुम्हे अपनी मां की हत्या का पछतावा है। इसपर लड़के ने छूटते ही 'नहीं' कहा। उसने कहा कि उसे अपनी मां की हत्या का कोई पछतावा नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+