कनिका कपूर के घर नोटिस चस्पा, आज बयान दर्ज करेगी लखनऊ पुलिस
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर का बयान दर्ज करने के लिए लखनऊ पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किया है। पुलिस के मुताबिक, सोमवार को कनिका कपूर को थाने आकर अपना लिखित बयान देना होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। कनिका के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है। सोमवार को पुलिस कनिका का बयान दर्ज करेगी। बता दें, ठीक होने के बाद कनिका ने अपनी पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर में कनिका अपने माता-पिता के साथ हैं और आराम से बैठकर चाय पी रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आपको बस एक प्यारी मुस्कान, एक प्यारा दिल और एक गर्म चाय के कप की जरूरत है।'

लंदन से लौंटी कनिका मिली थीं कोरोना पॉजिटिव
कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से वापस आईं थीं। 20 मार्च को उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। हालांकि, सिंगर का कहना है कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आईसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं।

कनिका के खिलाफ लखनऊ में दर्ज है एफआईआर
कनिका अब कोरोना वायरस से पूरी तरह से मुक्त हो चुकी हैं। घातक वायरस की वजह से लोगों के निशाने पर आई कनिका कपूर बॉलीवुड की पहली शख्स थीं, जो कि कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं। कनिका के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजिनी नगर में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है। पुलिस सोमवार को कनिका का बयान दर्ज करेगी। इस बीच रविवार को कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें उन्होंने खुद पर लगे आरोपों पर चुप्पी तोड़ते हुए कई बातें लिखी हैं।

कनिका ने तोड़ी चुप्पी
कनिका कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, ''मुझे पता है कि मेरे बारे में कई कहानियां बनाई गई हैं। इनमें से ज्यादातर इसलिए बढ़ीं क्योंकि मैं अब तक चुप थी। लेकिन, मैं इसलिए चुप नहीं थी, क्योंकि मैं गलत थी। मैं बस इस बात का इंतजार कर रही थी कि लोगों तक सच्चाई खुद ब खुद पहुंच जाए। मुझे पता है कि लोगों तक गलत जानकारी पहुंचाई गई है। मैं अपने परिजनों, दोस्तों और सपोर्टर्स को धन्यवाद कहना चाहती हूं। जो इस दौर में भी मेरे साथ खड़े रहे और मुझे समझा।''
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत












Click it and Unblock the Notifications