अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं कनिका कपूर की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, ये है वजह
लखनऊ। अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद अब बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, कनिका कपूर के खिलाफ लखनऊ के थाना सरोजनी नगर में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत एफआईआर दर्ज है। लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय का कहना है कि कनिका कपूर को 14 दिनों का क्वारंटाइन रहने को कहा गया है। इसके बाद लखनऊ पुलिस उनसे पूछताछ करेगी। बता दें, कोराना वायरस की पांचवी और छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को एसजीपीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
Recommended Video

कनिका के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज
सिंगर कनिका कपूर 9 मार्च को लंदन से भारत आईं थीं। 20 मार्च को इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सार्वजनिक की थी। इसके बाद उनपर खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर छिपाने और लापरवाही बरतने के आरोप लगने लगे थे। कोरोनो वायरस से संक्रमित होने और शहर में खुद को आइसोलेट करने के अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश के बावजूद शहर में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने और लापरवाही बरतने के आरोप में कनिका के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।

कनिका ने क्या कहा था?
कनिका कपूर के खिलाफ शहर के सरोजनी नगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 188, 269 और 270 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर दर्ज की गई थी। दो अन्य एफआईआर हजरतगंज और महानगर थाने में दर्ज की गई थी। हालंकि, कनिका का कहना था कि जब वह भारत वापस आईं थीं, तो देश में सेल्फ आइसोलेशन जैसी कोई व्यवस्था लागू नहीं की गई थी, बल्कि 10 मार्च को लोग होली खेल रहे थे। कनिका को पहले केजीएमयू फिर एसजीपीजीआई में भर्ती किया गया था। इसके बाद लगातार चार कोरोना टेस्ट में वो कनिका संक्रमण से पॉजिटिव पाई गई थीं।

पांचवीं रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद वकीलों से की थी बात
बीते शनिवार को कनिका का पांचवा टेस्ट हुआ, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद ही कनिका ने अपने वकील से मुकदमे के सिलसिले में बात की थी। छठी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद कनिका कपूर को एसजीपीजीआई से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कनिका को 14 दिनों तक क्वारंटाइन रहना पड़ेगा।
-
SDM Jyoti Maurya: '2 महीने में होगा तलाक', सुलह की बात पर भड़कीं ज्योति मौर्या , पति आलोक ने क्यों बोला झूठ? -
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह












Click it and Unblock the Notifications