UP: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, कैंडल मार्च निकाल सीएम आवास जा रहे थे वो
UP: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर पुलिस ने बरसाईं लाठियां, कैंडल मार्च निकाल सीएम आवास जा रहे थे वो
लखनऊ, 05 दिसंबर: 69000 शिक्षक भर्ती मामला पिछले काफी से गरमाया हुआ है। इस भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। तो वहीं, अभ्यर्थी 22 हजार रिक्त सीटों को जोड़कर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग को लेकर पिछले 5 महीने से धरना भी दे रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए शनिवार 04 दिसंबर को अभ्यर्थी सीएम आवास तक कैंडल मार्च निकाल रह थे। खबरों के मुताबिक, अभ्यर्थियों को कैंडल मार्च निकालना भारी पड़ गया।

दरअसल, लोहिया पथ पर लखनऊ पुलिस ने अभ्यर्थियों को रोका और समझाने की कोशिश। लेकिन अभ्यर्थियों की पुलिस से झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों को चोटे भी आई है। तो वहीं, शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों को वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कई महीनों से 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों का कहना है कि 22000 हज़ार सीटों को जोड़ा जाए, जिसको लेकर आज अपनी मागों को लेकर अभ्यर्थी 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री आवास तक कैंडल मार्च निकाल रहे थे। जब पुलिस ने सभी अभ्यर्थियों को रास्ते में रोकने की कोशिश तो पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज कर दिया। हालांकि, इससे पहले शनिवार सुबह बीजेपी कार्यालय के बाहर अभ्यर्थियों ने भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन किया था।
Recommended Video
अभ्यर्थियों का आरोप है कि वे अपनी मांगों को लेकर कई बार डालीबाग स्थित मंत्री आवास पर बेसिक शिक्षामंत्री से मिलने गए और उनसे मुलाकात न होने पर वहां भी प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसी तरह इनका आंदोलन लगातार चल रहा है। तो वहीं शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज की घटना के बाद यूपी की राजनीति ओर गरमा गई। विपक्षी दलों ने वीडियो को ट्वीट कर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरने की कोशिश की है।
अभ्यर्थियों पर लाठी चार्ज का वीडियो ट्वीट करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा के राज में भावी शिक्षकों पर लाठीचार्ज करके 'विश्व गुरु' बनने का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। हम 69000 शिक्षक भर्ती की मांगों के साथ हैं। युवा कहे आज का नहीं चाहिए भाजपा #भाजपा_खत्म।'
वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने लिखा है, 'आदित्यनाथ जी जितना मन चाहे इन बेरोज़गार नौजवानों को पिटवा लीजिये लेकिन दो बात याद रखियेगा। इन्ही नौजवानों ने आपको सत्ता के शिखर तक पहुंचाया। बेरोज़गारों पर हो रहे जुर्म आपकी सत्ता के ताबूत में आख़िरी कील साबित होगी।'
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम












Click it and Unblock the Notifications