Shraddha के बाद अब लखनऊ में Nidhi की हत्या, सूफियान ने चौथी मंजिल से दिया धक्का, मौत
श्रद्धा वॉकर हत्याकांड ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। देश की राजधानी दिल्ली में हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद अब लखनऊ में निधि की मौत का मामला सामने आया है। यहां धर्म परिवर्तन कर शादी करने से मना करने पर एक हिंदू लड़की को चौथी मंजिल से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इस घटना को भी लव जिहाद से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त आक्रोश है। एडीसीपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के बाद से आरोपी और उसके परिवार के लोग फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

धर्म परिवर्तन कर शादी का बना रहा था दबाव
मामला लखनऊ के दुबग्गा स्थित डूडा कॉलोनी का है। यहां रहने वाले सूफियान पर आरोप है कि वह कालोनी में रहने वाली युवती को काफी दिनों से परेशान कर रहा था। वह उससे धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा था। मामले की शिकायत सूफियान के पिता से कई बार की गई, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

चौथी मंजिल से दिया धक्का, मौत
15 नवंबर को निधि की मां अपने भाई के साथ सूफियान के घर शिकायत करने जा रहे थी, तभी सूफियान वहां पहुंचा और गली-गलौज करने लगा। उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद निधि खुद सूफियान की शिकायत करने उसके घर पहुंच गई। उसके पीछे सूफियान भी पहुंचा और उसने चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। पड़ोसियों की मदद से परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्या समेत गंभीर धाराओं में दर्ज किया केस
इस मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर सूफियान और उसके परिजनों के खिलाफ हत्या और धर्म परिवर्तन समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को हिरासत में लिया है पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications