Lucknow: स्कूलों के बाहर अब नहीं खड़े हो सकेंगे फास्ट फूड बेचने वाले, प्रशासन ने इस वजह से उठाया ये कदम
Lucknow: स्कूलों के बाहर अब नहीं खड़े हो सकेंगे फास्ट फूड बेचने वाले, प्रशासन ने इस वजह से उठाया ये कदम
लखनऊ, 03 अगस्त: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ आई है। यहां ट्रैफिक जाम खत्म करने लिए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। इस कदम के तहत प्रशासन ने शहर के स्कूलों के बाहर आइसक्रीम और फास्ट फूड बेचने वाली गाड़ियों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। इतना ही नहीं, अपने बच्चों को स्कूल से लेने आने वाले अभिभावकों भी अपने वाहन पार्किंग में लगाकर आना होगा। यह आदेश बुधवार (03 अगस्त) से ही लागू हो रहा है।

जाम से निजात दिलाने के लिए उठाया गया यह कदम
पीक आवर्स के दौरान अकसर स्कूलों के आसपास जाम लगा जाता है। इस जाम से निजात दिलाने के लिए यह कदम उठाया गया है। इस बबात डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मंगलवार को जेसीपी पीयूष मोर्डिया की मौजूदगी में स्कूल प्रबंधकों की बैठक में कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों के बाहर सड़क पर कोई भी वाहन नहीं रुकने दिया जाएगा। ठेले-खोमचे भी हटाए जाएंगे। वहीं, सबसे अधिक दिक्कत वाले स्कूलों सेंट फ्रांसिंस, सीएमएस गोमतीनगर, सीएमएस चौक, लामार्ट गर्ल्स, लोरेटो कॉन्वेंट आदि के बाहर ड्रोन से सर्वे कराया जाएगा।
बच्चों के माता-पिता स्कूल से दूर पार्क करें वाहन
इतना ही नहीं, बैठक में डीएम ने कहा कि कई स्कूलों के बाहर के नालों को यदि कवर कर लिया जाए, तो वहां गाड़ियों की पार्किंग के लिए जगह बन सकती है। स्कूल प्रबंधन यह काम अपने संसाधनों से काम करा सकते हैं। पार्किंग के लिए पास की खुली जगह पर भी गाड़ियां खड़ी कराई जा सकती हैं। तो वहीं, बच्चों के माता-पिता स्कूल की छुट्टी से आधा-एक घंटा पहले स्कूल के बाहर गाड़ी लेकर खड़े ना हो। इन्हें कहा जाएगा कि पार्किंग में अपने वाहन खड़े करें और छुट्टी के समय बच्चे को गेट से लेकर सीधे घर चले जाएं।
स्कूल के बाहर नहीं खड़े हो सकेंगे फास्ट फूड बेचने वाले
स्कूलों के आसपास किसी भी दुकान या गाड़ी को आइसक्रीम, चाट, गुब्बारे और अन्य सामान बेचने की अनुमति नहीं दी जाएगी, जो स्कूल की छुट्टी के समय ट्रैफिक जाम करते हैं। स्कूलों के बाहर से ठेले-खोमचे हटाए जाएंगे। इससे बच्चे यहां खाने-पीने के नाम पर नहीं रुकेंगे। इतना ही नहीं, स्कूल से निकलने के बाद छात्रों को सड़क पर घूमने के बजाय सीधे अपने स्कूल कैब या बस के अंदर बैठना होगा। इसमें ट्रैफिक पुलिस जरूरी सहयोग करेगी।












Click it and Unblock the Notifications