लखनऊ मेट्रो के निर्माधीन पुल की छत गिरी, बड़ा हादसा टला
लखनऊ। कोलकाता में फ्लाइओर गिरने के बाद हुए हादसे में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी थी। लेकिन इसी बीच लखनऊ में निर्माणाधीन मेट्रो पुल की छत एक कार पर गयी है। बेल्जियम में पीएम के दौरे से मिला लखनऊ मेट्रो को 3300 करोड़ का धक्का
अब सिटी बस, रोडवेज बस और मेट्रो ट्रेन का सफर एक स्मार्ट कार्ड से
हालांकि जिस वक्त यह हादसा हुआ वहां ज्यादा भीड़ नहीं थी और मेट्रो ट्रैक की छत वहां से गुजर रही एक कार के उपर गिर गयी और इस हादसे में एक व्यक्ति घायल है। जानिए कैसी होगी लखनऊ मेट्रो की बाहरी और अंदर की डिजाइन?
मेट्रो पुल का लखनऊ में निर्माण चल रहा है। यह हादसा कानपुर रोड पर सरोजनी नगर के पास हुआ है। निर्माणाधीन पुल पर छत बनने का काम चल रहा है। तकरीबन 20-25 मीटर की उंचाई से ताजा मलबा गिर गया। लखनऊ मेट्रो के 9 स्टेशन को मिली मंजूरी, जल्द शुरु होगा काम
जो शटरिंग पुल से गिरा वह बिल्कुल ताजा था जिस वजह से बड़ा हादसा नही हुआ और मलबा गीला होने की वजह से वह कार को पूरी तरह से दबा नहीं सका।
वहीं इस पूरे मामले पर लखनऊ मेट्रो के अधिकारी चुप्पी साधे हुए और इसपर कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications