Lucknow IPL Traffic Alert: इकाना स्टेडियम में मैच के चलते ट्रैफिक डायवर्ट, जानें कौन-कौन से रास्ते बंद
Lucknow IPL Traffic Alert: आईपीएल के रोमांचक मुकाबले के लिए आज लखनऊ का इकाना स्टेडियम एक बार फिर तैयार है। सोमवार को होने जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजाइंट्स आमने-सामने होंगे। मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में ट्रैफिक विभाग ने शहर के कई हिस्सों में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
यह रूट डायवर्जन शाम 3 बजे से मैच खत्म होने तक प्रभावी रहेगा। खास बात यह है कि रात 11 बजे के बाद भारी वाहनों की नो-एंट्री भी अब मैच समाप्ति के बाद तक बढ़ा दी गई है। यानी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।

अगर आप सोमवार को लखनऊ में यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर होगा कि आप इन नए ट्रैफिक नियमों को ध्यान में रखें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए यातायात विभाग का हेल्पलाइन नंबर 9454405155 जारी किया गया है।
कमता तिराहा और अयोध्या रोड के लिए
जो वाहन चालक कमता शहीद पथ तिराहा और अयोध्या रोड से आ रहे हैं, उन्हें अब इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा होते हुए किसान पथ से आगे बढ़ना होगा। वहीं, करियप्पा चौराहा या तेलीबाग होकर भी सफर किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, इन रास्तों पर सीधी आवाजाही नहीं हो पाएगी। पुलिस की ओर से इन रूट्स पर डायवर्जन लागू रहेगा और वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।
कानपुर रोड और गोसाईगंज से आने-जाने का रूट
शहीद पथ से कानपुर रोड तिराहा की तरफ से आने-जाने वाले वाहन अब बाराबिरवा, बंगलाबाजार, तेलीबाग या दरोगाखेड़ा के रास्ते किसान पथ से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
इसी तरह, गोसाईगंज कस्बा तिराहा या सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले बड़े वाहन, बसें और कॉमर्शियल व्हीकल्स को अमूल डेरी कटिंग के पास से वृंदावन योजना या कबीरपुर के रास्ते किसान पथ से डायवर्ट किया जाएगा।
इसी तरह उतरेठिया अंडरपास और रायबरेली रोड से आने वाले बड़े वाहन अब तेलीबाग, करियप्पा या हरीकंशगढ़ी से किसान पथ की ओर मोड़े जाएंगे।
वहीं, लालबत्ती चौराहा की तरफ से आने वाले भारी वाहन अब करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगलाबाजार होते हुए ही जा सकेंगे। इससे शहर के अंदर जाम से बचा जा सकेगा।
शहीद पथ और सुल्तानपुर रोड की ओर से संचालित वाहन
सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले वाहन अब अहिमामऊ चौराहा से दाहिने मुड़कर सफर कर सकेंगे। जबकि लूलू मॉल कटिंग से शहीद पथ पर चढ़कर ही बाकी वाहन अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
कमता तिराहा से कानपुर की ओर जाने वाले वाहन शहीद पथ पर सीधे चल सकेंगे। लेकिन मेदांता हॉस्पिटल से आगे यू-टर्न लेकर ही बाकी रास्ते तय कर पाएंगे, क्योंकि अहिमामऊ रैम्प से सिर्फ बाईं ओर मुड़ना ही अनुमन्य होगा।
एचसीएल तिराहे के लिए ट्रैफिक पूरी तरह बंद
अहिमामऊ से प्लासियो की ओर जाने वाले वाहन अब इस मार्ग पर नहीं जा सकेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने इस मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया है।
इन वाहनों को एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होते हुए भेजा जाएगा। सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले सभी भारी वाहन अब कबीरपुर तिराहा से किसान पथ के रास्ते भेजे जाएंगे।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोमवार को शहर में यात्रा करते समय ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें। इससे जाम और किसी भी असुविधा से बचा जा सकेगा।
पुलिस द्वारा सभी रूट्स पर तैनात जवानों को दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और मौके पर साइनबोर्ड्स व बैरिकेड्स भी लगा दिए गए हैं। स्मार्ट सिटी ट्रैफिक कंट्रोल रूम से पूरे समय नजर रखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications