IPL Traffic Update: लखनऊ में मैच आज, भीड़ से बचना है तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल, देखें डायवर्जन प्लान
IPL 2025 Traffic Update, Lucknow: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले आईपीएल मैच के कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित होगी। खासतौर पर शहीद पथ पर रात 12 बजे तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों की एंट्री रात 11 बजे से पूरी तरह रोकने का निर्णय लिया है।
डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने दर्शकों से अपील की है कि जो भी लोग 07:30 बजे से शुरू हो रहे मैच को देखने आ रहे हैं, वे शाम 06 से 08 बजे के पीक ऑवर से बचते हुए पहले ही स्टेडियम पहुंचने की कोशिश करें। वहीं, कानपुर नगर, एक्सप्रेसवे, बाराबिरवा और अमौसी की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे शहीद पथ के बजाय वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

इन रूटों पर रहेगा डायवर्जन
शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन ने कुछ मार्गों पर प्रतिबंध लगाया है।
कमता तिराहा से शहीद पथ पर प्रतिबंध
- कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और कानपुर रोड की तरफ कोई भी वाहन नहीं जा सकेगा।
- वाहन चालकों को कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समता मूलक चौराहा, तेलीबाग चौराहा और बाराबिरवा चौराहा होते हुए किसान पथ का उपयोग करना होगा।
शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से डायवर्जन
- इस मार्ग से सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड और अयोध्या रोड की ओर जाने वाले वाहनों को रोक दिया जाएगा।
- वाहन चालकों को बाराबिरवा, बंगला बाजार, तेलीबाग, 1090 चौराहा और दरोगाखेड़ा किसान पथ होते हुए गंतव्य तक पहुंचने की सलाह दी गई है।
बड़े वाहनों के लिए मार्ग प्रतिबंध
गोसाईंगंज कस्बा तिराहा से एंट्री बंद
- गोसाईंगंज कस्बा तिराहा और अमूल डेयरी कटिंग से भारी वाहन, बसें और कॉमर्शियल वाहन अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेंगे।
- ऐसे वाहन अमूल डेयरी कटिंग से बाएं मुड़कर वृंदावन योजना या किसान पथ का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंच सकते हैं।
- सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले मार्गों पर प्रतिबंध
- अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहे की ओर जाने वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
ऐसे वाहन लुलु मॉल कटिंग से शहीद पथ पर जाकर आगे बढ़ सकते हैं।
पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वालों के लिए निर्देश
- सुल्तानपुर रोड से पुलिस मुख्यालय जाने वाले वाहन एचसीएल तिराहा से प्लासियो तिराहे की ओर नहीं जा सकेंगे।
- इन वाहनों को अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी ओर मुड़कर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
अहिमामऊ से प्लासियो जाने वाले वाहनों पर रोक
- इस रूट को पूरी तरह प्रतिबंधित किया गया है।
- वाहन चालकों को अहिमामऊ चौराहा, एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा और ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जाने की सलाह दी गई है।
यात्रियों के लिए सुझाव
लखनऊ पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रूट डायवर्जन का पालन करें और अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। खासकर स्टेडियम के आसपास के इलाकों में अतिरिक्त समय लेकर चलें ताकि किसी तरह की असुविधा न हो।












Click it and Unblock the Notifications