Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Lucknow Girl की बढ़ सकती है मुश्किलें, कैब ड्राइवर ने समझौता करने से किया इनकार, कही ये बात

लखनऊ, 14 अगस्त: कैब ड्राइवर की पिटाई के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। तो वहीं, अब कैब ड्राइवर को 22 थप्पड़ मारने वाली प्रियदर्शिनी नारायण यादव सुलह समझौता करना चाहती हैं। लेकिन वहीं, अब कैब ड्राइवर सहादत अली ने का कहा कि अगर थप्पड़ गर्ल की गिरफ्तारी नहीं होती है तो वह हाईकोर्ट तक जाएगा। लेकिन थप्पड़ गर्ल को जेल भेजकर रहेगा।

Lucknow Girl: cab driver told we go to high court if girl priyadarshini not arrested

Recommended Video

    Lucknow Girl Cab Driver: कैब ड्राइवर बोला- समझौता नहीं, थप्पड़ गर्ल को भेजूंगा जेल | वनइंडिया हिंदी

    दरअसल, 30 जुलाई की रात लड़की के हाथों से 22 थप्पड़ खाने वाले कैब ड्राइवर सहादत अली ने यह बातें मीडिया से बात करते हुए कही। मीडिया द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में सहादत अली ने कहा, 'वह समझौते के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है। सहादत अली कहते हैं कि लड़की ने गलत किया है और उसको सजा मिलनी चाहिए। वह उसके साथ समझौता नहीं करेगा।' सहादत के मुताबिक मेरे मान सम्मान में ठेस पहुंची है और मेरी समाज में कोई इज्जत नहीं रह गई है।

    इससे पहले सआदत अली का कहना है कि वह 25 थप्पड़ भी मारती तो खा लेते। सआदत से जब पूछा गया कि आपको गुस्सा नहीं आया, तो उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे लड़कियों पर हाथ उठाना नहीं सिखाया है। वो (प्रियदर्शिनी) जितने भी मार लेती, लेकिन मैं एक भी हाथ नहीं लगाता। सआदत ने कहा कि जबसे ये घटना हुई है वह कुछ भी ढंग से खा नहीं पाते हैं। उनकी मां रो रही हैं। 6 साल का बच्चा तक सवाल कर रहा है।

    तो वहीं, थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शिनी यादव अब इस मामले में समझौता करना चाहती है। प्रियदर्शिनी ने कहा कि अगर पुलिस अपना काम ठीक से करती तो वो थप्पड़ गर्ल नहीं बनती। वहीं, अब सहादात ने भी लखनऊ पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया है। सहादात अली का कहना है कि पुलिस उस लड़की से मिलकर मेरी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वह मेरे केस को कमजोर कर रही है। ऐसे में अगर यही कांड मेरे हाथों हुआ होता तो अब तक मुझे पुलिस जेल भेज चुकी होती।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+