Lucknow: तमंचा टेकने के बावजूद बदमाशों से भिड़ गई महिला, लुटेरों को सबक सिखाने का CCTV वायरल
इस वीडियो को देखने बाद आप इस महिला की बहादुरी की जरूर तारीफ करेंगे। जिस तरह इस महिला में बदमाशों को सबक सिखाया है, यह बदमाश अब किसी अन्य महिला पर हमला करने से पहले 100 बार सोचेंगे।

यूपी में योगी सरकार और पुलिस की अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई के बावजूद बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन महिलाओं से लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस बार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बदमाशों ने असलहे के बल पर एक महिला की चेन लूट ली। लेकिन पीड़ित महिला ने बदमाशों को सबक सीखा दिया, वह बदमाशों से भिड़ गईं। वहीं ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Recommended Video

घर के गेट पर बदमाशों ने लूटी चेन
दरअसल, यह घटना मानस नगर निवासी मनोज पंजाबी की पत्नी प्रीती से संग घटित हुई। प्रीती के मुताबिक बुधवार को वह अपने घर से जनता दूध डेयरी चौराहे के पास गई थी। सामान खरीदने के बाद वह घर पहुचीं। वह घर के गेट पर पहुचीं ही थीं कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी चेन लूट ली। इसके बाद प्रीती बदमाशों से भिड़ गईं। झड़प के दौरान लुटेरे के हाथ से चेन गिर गई।

प्रीती बदमाशों से भिड़ गईं, बहादुरी से किया लूटेरों का सामना
सीसीटीवी में साफ़ देखा जा सकता है कि प्रीती ने किस बहादुरी से बदमाशों का सामना किया। जिसकी वजह से खुद को घिरता देख बदमाश ने असलहा निकाल कर प्रीती पर तान दिया। इसके बाद बदमाश साथी के साथ बाइक पर बैठकर भाग निकला। पीड़िता के मुताबिक बदमाशों की बाइक पर कानपुर का नंबर था। वहीं कृष्णानगर पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications