लखनऊ: होटल के कमरे में मिले प्रेमी युगल के शव, बेड पर थी प्रेमिका और फांसी पर लटक रहा था प्रेमी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरा नंबर 310 में प्रेमी युगल के शव मिले है। प्रेमी-प्रेमिका के शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। तो वहीं, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Lover couple body found in a hotel room in Lucknow

जानकारी के मुताबिक, प्रेमी युगल सरोजिनी नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बुधवार को कृष्णागर के होटल मोमेंटो में राहुल और नैंसी आकर रुके थे। रात के सोने के बाद जब गुरुवार दोपहर तक दरवाजा नहीं खुला तो होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो दोनों की लाश मिली। युवती का शव बेड पर तो युवक का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। ऐसा बताया जा रहा है। दोनों का लंबे समय से प्रेम चल रहा था।

अक्सर दोनों बाहर किसी होटल में मिलते थे। वहीं मौके पहुंची पुलिस टीम कहना है कि दोनों अलग जाति के थे और घर वाले शादी के लिए राज़ी नहीं हो रहे थे। इसलिए दोनों ने आत्महत्या की। वहीं, लखनऊ के एसीपी दीपक कुमार मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक नैन्सी के परिजनों ने सरोजनीनगर थाने में राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। राहुल पर नैन्सी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप है। गुरुवार को होटल स्टाफ से पुलिस को सूचना मिली कि दो प्रेमी युगल की होटल के कमरे में मौत हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एसीपी ने बताया कि राहुल का शव फंदे से लटका था तो नैन्सी का बेड पर मृत अवस्था में पड़ा था। पीएम रिपोर्ट आने और फॉरेंसिक जांच पड़ताल के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। फिलहाल पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि पहले राहुल ने नैन्सी की गला दबाकर हत्या की होगी, फिर खुद फांसी पर लटक कर आत्महत्या की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+