फेसबुक पर हुआ लव फिर 6 माह तक शारीरिक संबंध के बाद दे दिया धोखा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव, सेक्स और धोखा का एक मामला सामने आया है। इस घटना ने एक बार फिर सोचने पर मजबूर कर दिया है कि क्या सोशल नेटवर्किंग साइट्स इस तरह की घटनाओं में भूमिका निभा रही हैं? लखनऊ के अलीगंज में किराये पर रहने वाले बीडीएस के एक छात्र ने शादी का झांसा देकर बीबीए में पढ़ने वाली एक युवती का छह माह तक यौन शोषण करता रहा। दोनों की मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।

Love on Facebook goes wrong, girl sexually harassed by boyfriend
फेसबुक पर बीबीए छात्रा का 'फेस' देख बीडीएस स्टूडेंट उसके प्यार में 'बुक' हो गया। दोनों में पहले अच्छी दोस्ती हुई और फिर बात प्यार तक पहुंच गई। बीडीएस स्टूडेंट लड़की को शादी का झांसा देता रहा और यौन शोषण करता रहा। छात्रा ने जब शादी का दबाव डाला तो वो मुकर गया। छात्रा ने मंगलवार को पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले को पुलिस ने महिला थाने में ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने अभी मुकदमा तो दर्ज नहीं किया है लेकिन छानबीन कर रही है।

पुलिस के मुताबिक अलीगंज निवासी बीबीए छात्रा की नवंबर में बीडीए छात्र से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच काफी दिनों तक चैटिंग होती रही। फिर उन्होंने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए। मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ तो बीडीएस छात्र ने उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद उसने छह महीने तक उसका यौन शोषण किया।

मूल रूप से गोंडा का निवासी छात्र भी यहां अलीगंज में किराये पर रहता था। उसने लड़की से अप्रैल में शादी करने की बात कही थी। छात्रा का आरोप है कि अप्रैल की शुरुआत से ही छात्र ने उससे दूरी बनानी शुरु कर दी। छात्रा ने 3 मई को उससे मिलकर शादी करने की बात कही तो वह भड़क गया। उसने छात्रा के साथ मारपीट की। इससे छात्रा को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। इसके बाद छात्रा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+