यूपी की सत्ता के लिए भाजपा लेगी 'लव जिहाद' का सहारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कवायत शुरु कर दी है। पार्टी के नवायुक्त अध्यक्ष अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर कहा भी है कि जब तक यूपी में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती तब तक उन्हें चैन नहीं है। इसके लिए शाह ने योजना भी बना रहे हैं। भाजपा ने यूपी में सत्ता पाने के लिए "लव जिहाद" को हथियार बना रहे हैं।

आरएसएस विंग की संस्था धर्म जागरण मंच के "लव जिहाद" के खिलाफ कैम्पेन शुरू करने के बाद यह फैसला लिया गया है। भाजपा नेताओं का मानना है कि हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों से शादी के लिए अपना धर्म बदल रही हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इस बैठक की शुरूआत करेंगे, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी नेता हिस्सा लेंगे। बैठक में प्रदेश में साल 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रणनीतियां तय की जाएंगी।
जहाम अमित शाह ने लव जिहाद को अपना हथियार बना लिया है तो वहीं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर चर्चा के दौरान "लव जिहाद" और हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण का मुद्दा उठाया जाएगा। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक भाजपा नेता का कहना है कि "लव जिहाद" का मुद्दा आरएसएस के एजेंडे में काफी समय से शामिल है। केंद्र में सत्ता में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे के खिलाफ आवाज उठाना शुरू कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications