लव ज‍िहाद: आद‍ित्‍य बनकर लड़क‍ियों को जाल में फंसाता था आबिद, 'इंस्‍पेक्‍टर क्राइम ब्रांच' ग‍िरफ्तार

लखनऊ, मई 31: राजधानी लखनऊ में पुलिस ने लव जिहाद का सनसनीखेज खुलासा कि‍या है। पुलिस ने इस मामले में खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर बताने वाले आबिद हवारी को ग‍िरफ्तार क‍िया है। इंद‍िरा नगर में रहने वाली पीड़ि‍त युवती ने पुलिस से शि‍कायत करते हुए बताया था कि खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताने वाले आबिद ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए जबरन धर्म परिर्वतन कराकर निकाह कर लिया। जब उसे हकीकत पता चली कि वह तीन अन्य महिलाओं से शादी कर चुका है और सात बच्चों का बाप है तो उसने इंदिरानगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि आबिद उसे ब्लैकमेल कर करीब 20 लाख रुपए और जेवर ऐंठ चुका है। फिलहाल, पुलिस ने आबिद को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है।

Recommended Video

    Love Jihad In Lucknow: Crime Branch का Inspector बनकर करता था हिन्‍दू युवती से शादी | वनइंडिया हिंदी
    महिला का नंबर लेकर उसे प्रेमजाल में फंसाया

    महिला का नंबर लेकर उसे प्रेमजाल में फंसाया

    इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी ने के मुताबिक, मूल रूप से आजमगढ़ के बखरा फूलपुर के रहने वाले आरोपित आबिद हावरी 2015 में महिला के घर पर किराए पर कमरा लेने गया था। आबिद ने अपना नाम आदित्य प्रताप सिंह बताया था। आबिद ने महिला नंबर लेने के बाद उससे बातचीत कर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा ल‍िया। यहां वह अंसल गोल्फ सिटी क्रिस्टल पैराडाइज ई-ब्लॉक में रहता था। उसने घर पर ही ऑफिस बना रखा था। वहां बंदूक और पिस्टल भी रखे था। कई फाइलों में पुलिस से संबंधित फर्जी दस्तावेज भी रखे था। इस वजह से महिला को उसपर विश्वास भी हो गया था।

    सात बच्‍चों का बाप है आरोपी आबिद, कर चुका है तीन शाद‍ियां

    सात बच्‍चों का बाप है आरोपी आबिद, कर चुका है तीन शाद‍ियां

    आबिद महिला को कई बार अंसल गोल्फ सिटी स्थित मकान में ले जाता था और उसका शारीर‍िक शोषण करता था। वह महिला के घर भी जाता था। इस दौरान आबिद ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। पीड़ि‍ता ने बताया कि 12 मई 2016 को वीड‍ियो वायरल करने की धमकी देते हुए आबिद ने उसके साथ घर में ही उससे निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया, जहां पर उसका नाम बदलकर आयशा के नाम से वोटरआइडी और आधार कार्ड बनवाया। इस दौरान उसे पता चला कि आबिद तीन शादियां पहले से कर चुका है। यही नहीं उसके सात बच्चे भी हैं।

    घर से म‍िली इंस्पेक्टर की यूनिफॉर्म, पुलिस का मोनोग्राम

    घर से म‍िली इंस्पेक्टर की यूनिफॉर्म, पुलिस का मोनोग्राम

    पीड़िता ने बताया कि शनिवार को उसने इंदिरानगर कोतवाली में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय त्रिपाठी ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपित आबिद को क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी आबिद की इंस्पेक्टर की यूनिफॉर्म, पुलिस का मोनोग्राम लगी बाइक और इंस्पेक्टर के दफ्तर में बैठी हुई तस्वीरें भी पुलिस को मिली हैं। इन्हीं तस्वीरों और वर्दी के दम पर ही आब‍िद लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उनका शारीर‍िक शोषण कर धोखाधड़ी भी करता था। फिलहाल, पुलिस ने आबिद को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+