Loksabha Election 2024: जनता को मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड क्यों बता रही BJP, ये हैं वजहें

UP News: देश में पांच राज्यों में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब अपनी नजरें अगले साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर टिका दी है। बीजेपी ने अब चुनावी तैयारियों को अमली जामा पहनाना शुरू कर दिया है। बीजेपी अब मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रही है और वह मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड जनता को बताएगी।

ब्रजेश पाठक

इस मुहिम की शुरुआत विकसित संकल्प यात्रा के माध्यम से की जा रही है। इस मुहिम को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है, ''हम मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। बीजेपी ने अपनी योजनाओं से कई लोगों को सफलतापूर्वक गरीबी से बाहर निकाला है। यही वजह है कि कई लोग इससे जुड़ रहे हैं यात्रा।""

गौरतलब है कि भव्य शुरुआत के साथ प्रारंभ हुई विकसित भारत संकल्प यात्रा देश भर की 259 ग्राम पंचायतों में एक लाख से अधिक लोगों तक पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को झारखंड के खूंटी से इस अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

इसके तहत देश भर में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले विभिन्न स्थानों से एक ही समय वैनों को रवाना किया गया था। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के बारे में जागरूकता फैलाना एवं प्रमुख सरकारी योजनाओं की शत-प्रतिशत परिपूर्णता हासिल करना है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान है जिसका शुभारंभ 15 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। यात्रा झारखंड के खूंटी जिले से शुरू हुई थी जिसे देशभर में ले जाया जा रहा है। यह अभियान 22 नवंबर, 2023 से 25 जनवरी, 2024 तक देश के बाकी हिस्सों तक विस्तारित होना है। इस अभियान में ग्रामीण क्षेत्रों की सभी ग्राम पंचायतें और शहरी क्षेत्रों के 3,700 से अधिक शहरी स्थानीय निकाय शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+