VIDEO: लखनऊ में क्रिसमस नाइट पर सड़क पर घूमता दिखा खूंखार तेंदुआ, दशहत में लोग
लखनऊ, 26 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में जिस वक्त लोग क्रिसमस का जश्न मना रहे थे, उसी वक्त एक खूंखार तेंदुआ जंगल से निकलकर सड़क पर निकल आया। घनी आबादी वाले इलाके पहाड़पुर और कल्याणपुर में तेंदुए को देखते ही लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान टीम के एक सदस्य समेत तीन लोगों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तेंदुए का वीडियो सामने आया है।
Recommended Video

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ
लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में पहाड़पुर और कल्याणपुर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए को देखा गया। वह कभी कालोनियों में तो कभी किसी के घर के छत पर बैठा दिखा। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

तेंदुए ने तीन लोगों को किया घायल
सर्च ऑपरेशन के दौरान वन विभाग को जानकारी मिली की तेंदुआ मोहल्ले के खाली प्लाट में मौजूद है। इसके बाद विभाग ने आसपास के घरों को खाली कराया। शाम को जाल लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। इस दौरान वन विभाग की टीम के एक सदस्य सहित तीन लोग घायल हो गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
स्थानीय लोगों ने बताया कि तेंदुए ने सबसे पहले विनीता नाम की महिला पर हमला कर दिया। जब महिला के बेटे ने ईंट मारा तो तेंदुए ने उसे भी घायल कर दिया। इस बीच पुलिस कर्मी ज्ञानेंद्र महिला और युवक को बचाने पहुंचा तो तेंदुए ने पुलिस कर्मी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। फिलहाल, तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए को पकड़ लिया गया है।
A leopard 🐆 in Lucknow entered in the area kalyanpur pic.twitter.com/Ie6MsN4wmj
— Anand Gupta (@AnandGu88117418) December 26, 2021












Click it and Unblock the Notifications