पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियतें और टोल की दरें
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, जानें इसकी खासियतें और टोल की दरें
सुल्तानपुर, 16 नवंबर: पूर्वी यूपी को पश्चिमी यूपी से जोड़ने वाले 341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का उद्धाटन आज यानी मंगलवार 16 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम मोदी सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान से पूर्वांचल एक्सप्रस-वे पर लैंड करेंगे। इसके लिए सुल्तानपुर में एक्सप्रेसवे पर तकरीबन 3.2 किलोमीटर लंबा एयरस्ट्रिप तैयार किया गया है। तो वहीं, 45 मिनट का एयरशो भी होगा, जिसमें वायुसेना के विमान शक्ति प्रदर्शन करते दिखेंगे। बता दें, 341 किमी लंबा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से होते हुए बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर जिले से गुजरेगा।

अभी तय नहीं हुई टोल की दरें
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टोल की दरे अभी तय नहीं हुई है, जिसके चलते एक्सप्रेस-वे पर सफर करना अभी कुछ दिनों तक फ्री रहेगा। हालांकि, सरकार ने यहां टोल टैक्स वसूलने के लिए निजी कंपनी को जिम्मेदारी दी है। प्राइवेट कंपनी जल्द ही यहां प्रति किमी के हिसाब से टोल के रेट्स तय करेगी। इसके बाद से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के दोनों छोरों से आने-जाने वाले वाहनों को टोल टैक्स देना होगा।

एक्सप्रेस-वे से रोजाना गुजरेंगे 15 से 20 हजार वाहन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रोजाना 15 से 20 हजार वाहन रोजाना गुजरेंगे। वाहनों की यह तादाद धीमे-धीमे और बढ़ेगी। यूपीडा की कोशिश है कि पूर्वी यूपी व बिहार से आने वाले लोग दिल्ली नोएडा जाने के लिए इस एक्सप्रेसवे के अलावा लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे व यमुना एक्सप्रेसवे का भी इस्तेमाल करें। हालांकि, एक अनुमान के मुताबिक सरकार को इस हाइवे पर टोल टैक्स के रुप में करीब 200 करोड़ सालाना मिलेंगे।

सुरक्षा के किए गए हैं खास इंतजाम
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुरक्षा की दृष्टि से खास इंतजाम किए गए हैं। एक्सप्रेस-वे पर एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। हाइवे के दोनों ओर फेंसिंग की गई है, ताकि आवारा पशुओं की वजह से हादसे न हों। हाइवे पर 20 पेट्रोलिंग वाहनों को भी तैनात किया जाना है। हादसे रोकने के लिए क्रैश बैरियर, ऐंबुलेंस, सिक्यॉरिटी फोर्स आदि का भी इंतजाम किया गया है।
Recommended Video

16 नवंबर को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
340 किलोमीटक लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन आगामी 16 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुल्तानपुर में करेंगे। इस प्रस्तावित कार्यक्रम की पुष्टि प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कर दी गई है। प्रधानमंत्री के समक्ष भारतीय वायु सेना के आधुनिक लड़ाकू विमान एयरस्ट्रिप पर उतरेंगे व यहीं से उड़ान भरेंगे।
-
'मैं गृहस्थ नहीं हूं, लेकिन सब जानता हूं', महिला आरक्षण पर PM मोदी की 10 बड़ी बातें, बदल जाएगी संसद की सूरत! -
Nari Shakti Vandan: सरकार का 'मास्टरस्ट्रोक' है महिला आरक्षण? खड़गे का मोदी को पत्र, नारी शक्ति वंदन क्या है? -
PM Modi ने किया देश के सबसे आधुनिक कॉरिडोर का उद्घाटन, UCC पर भी भरी हुंकार, संबोधन की खास बातें -
PM Modi ने दी 12,000 करोड़ की सौगात, अब 2.5 घंटे में पहुंचेंगे देहरादून! दिल्ली-देहरादून हाईवे का लोकार्पण -
Hungary Election 2026: 16 साल के ओर्बन साम्राज्य का अंत, पीटर मग्यार की तिस्जा पार्टी ने कैसे पलटा गेम? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications