लखनऊ न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

विकास दुबे की मां ने भाजपा, सपा और बसपा नेताओं से पूछा सवाल,'बेटा इतना ही खराब था तो...'

Google Oneindia News

लखनऊ। बिल्हौर CO देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया है। वहीं, इस हत्याकांड मुख्य आरोपी और ढाई लाख रुपए का इनामी विकास दुबे अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। इस बीच विकास दुबे की मां सरला दुबे के एक बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। दरअसल, विकास की मां सरला का आरोप है कि अगर नेता-नगरी उससे दूर रहती तो शायद विकास आज शांति से जीवन जी रहा होता।

ये भी पढ़ें:- पुलिस दबिश से सात घंटे पहले दरोगा, 40 मिनट पहले सिपाही ने की थी विकास दुबे से बातये भी पढ़ें:- पुलिस दबिश से सात घंटे पहले दरोगा, 40 मिनट पहले सिपाही ने की थी विकास दुबे से बात

Recommended Video

Vikas Dubey के अंतिम संस्कार के बाद भड़की पत्नी Richa Dubey,बोली-सबक जरूर सिखाऊंगी | वनइंडिया हिंदी
जानिए क्या कहा है विकास की मां ने....

जानिए क्या कहा है विकास की मां ने....

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्दांत अपराधी और ढाई लाख रुपए के इनामी विकास दुबे की मां सरला दुबे ने बताया कि विकास करीब पांच साल भाजपा में, 15 साल बसपा और पांच साल सपा में रहा। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर वह इतना ही खराब, इतना ही बड़ा अपराधी था तो राजनीतिक पार्टियों और उस वक्त के मुख्यमंत्रियों ने उसे अपने दल में शामिल क्यों किया? सरला दुबे के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है।

नेता-नगरी ने बिगाड़ दिया उसे

नेता-नगरी ने बिगाड़ दिया उसे

विकास दुबे की मां सरला दुबे लखनऊ स्थित कृष्णा नगर में अपने छोटे बेटे के साथ रहती हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सरला दुबे की आंखों में आंसू आ गए। रोते हुए बोलीं, नेता-नगरी ने उसे बिगाड़ दिया। उसने बिकरू के साथ ही आसपास के 85 गांव का पूरा इलाका चमका दिया था। बिजली-पानी और सड़क, सब कुछ किया। लेकिन नेताओं ने उसे गलत राह पर डाल दिया। पहले उससे अपराध करवाए, फिर उसकी जान के पीछे पड़ गए। उन्होंने कहा कि विकास ने जो किया, वो तो उसे भुगतना ही पड़ेगा।

विकास दुबे की मां बोली- अब मर ही जाएं तो ठीक

विकास दुबे की मां बोली- अब मर ही जाएं तो ठीक

घर तोड़ने पर सरला दुबे बोली, 'गलती विकास ने की है तो उसे सजा दे। हमारा घर क्यों तोड़ डाला। अब हम बुजुर्ग कहां रहेंगे।' कहा कि मेरे बेटे को नेता-नगरी ने अपराधी बना दिया, अब यही नेता-नगरी उसकी जान लेने पर तुली है। अब सरला दुबे बेटे की करतूत और सरकार की सख्त कार्रवाई से इतनी परेशान हैं कि उन्होंने अपने मरने तक की बात कह डाली। बोलीं, अब मर ही जाएं तो ठीक है। दरअसल, विकास दुबे की मां ने इससे पहले कहा था कि मैं अपने बेटे (विकास दुबे) की शक्ल तक नहीं देखूंगी। उसने जो किया है वो बहुत ज्या गलत है। पुलिस उसका एनकाउंटर कर दे।'

ये भी पढ़ें:- चौबेपुर थाने से 10 कांस्टेबलों का तबादला, जांच के दायरे में हैं सभीये भी पढ़ें:- चौबेपुर थाने से 10 कांस्टेबलों का तबादला, जांच के दायरे में हैं सभी

Comments
English summary
Kanpur encounter case: Vikas Dubey's mother asked BJP, SP and BSP leaders
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X