शूटआउट वाली रात कैसे गांव से भागा था विकास दुबे? करीबियों ने किया बड़ा खुलासा

लखनऊ। कानपुर देहात के बिकरू गांव में 02 जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियो की निर्मम हत्या कर विकास दुबे और उसके साथी फरार हो गए थे। यूपी एसटीएफ और पुसिल पिछले 6 दिनों से उसकी तलाश कर रही है और संभावित स्थानों पर दबिश भी दे रही है। इस बीच विकास दुबे के कई करीबी पुलिस की गिरफ्त में आए है। पुलिस गिरफ्त में आए करीबियों ने बताया कि शूटआउट वाली रात विकास दुबे पुलिस की गोलियों से बचता हुआ साइकिल चलाकर बिकरू गांव से भागा था। करीब पांच किमी दूर शिवली कस्बे में पहुंचकर उसने अपने परिचित से बाइक ली थी और वहां से लखनऊ निकला। इस दौरान उसने शिवली में ही अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया। उसी वक्त विकास की पत्नी लखनऊ वाले घर से फरार हुई थी। उसकी आखिरी लोकेशन चंदौली में मिली है।

Recommended Video

    Kanpur Encounter case: Vikas Dubey की तलाश में Faridabad में रेड, दो साथी गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी
    साइकिल से शिवली पहुंचा था विकास दुबे

    साइकिल से शिवली पहुंचा था विकास दुबे

    बिकरू गांव में हुए शूटआउट के बाद दुर्दांत अपराधी और ढाई लाख रूपए के इनामी विकास दुबे के साथी भी अपने-अपने साधन से अलग-अलग फरार हुए थे। यह पूरी जानकारी सर्विलांस, क्राइम ब्रांच और स्वॉट टीम ने जुटाई है। दरअसल, दो जुलाई को रात पौने एक बजे से करीब डेढ़ बजे तक मुठभेड़ चली। दो सवा दो बजे एसएसपी समेत अन्य अफसर मौके पर पहुंचे थे। तब तक विकास और उसके गुर्गे फरार हो चुके थे। विकास साइकिल से खेतों के रास्ते शिवली पहुंचा। यहां से उसने एक बाइक ली। फिर मोबाइल बंद कर दिया। सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम ने इतना तो ट्रेस किया कि वह लखनऊ की तरफ भागा है। लेकिन फोन बंद हो जाने के कारण आगे किधर गया और कहां गया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

    पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का

    पहले ही घर से निकल गए थे पत्नी और लड़का

    विकास दुबे ने लखनऊ में रह रही अपनी पत्नी रिचा दुबे को शूटआउट की जानकारी दे दी थी। सूचना मिलते ही रिचा दुबे अपने बेटे के साथ रात करीब दो बजे घर से निकल गई। सर्विलांस ने जब रिचा की लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि उसने तीन जुलाई की सुबह चंदौली में अपना मोबाइल बंद किया है। वहीं, दूसरी और विकास दुबे भी भागा-भागा फिर रहा है। विकास दुबे फरीदाबाद में स्थित एक होटल में रुका हुआ था। लेकिन मंगलवार शाम यूपी एसटीएफ और हरियाणा पुलिस को इस बात की भनक लग गई। लेकिन इन टीमों के पहुंचने से पहले एक बार फिर विकास दुबे का नेटवर्क भारी पड़ गया और वह वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा और यूपी सीमा पर नाकेबंदी कर दी है।

    दिल्ली कोर्ट में कर सकता है आत्मसमर्पण

    दिल्ली कोर्ट में कर सकता है आत्मसमर्पण

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो विकास दुबे हरियाणा के फरीदाबाद में नेशनल हाईवे के पास एक होटल में रुका हुआ था। उसके साथ दो और साथी ठहरे थे। विकास फरीदाबाद में रहने वाले अपने एक परिचित की मदद से दिल्ली की कोर्ट में समर्पण करने की तैयारी में था। उससे पहले ही पुलिस को विकास दुबे के छिपे होने की भनक लग गई। जिसके बाद पुलिस उसके मददगार को हिरासत में लेकर होटल पहुंची थी।

    CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे

    CCTV फुटेज में दिखा विकास दुबे

    पुलिस अफसरों के मुताबिक बड़खल चौक के पास ओयो होटल है। इसमें विकास के रुकने की सूचना पर पुलिस पहले उसके मददगार को लेने भारत कालोनी पहुंची। यहां उसने दो लोगों को हिरासत में लिया और उन्हें लेकर होटल पहुंच कर घेरा बंदी की। पर, पुलिस के पहुंचने से पहले वह फरार हो चुका था। सीसीटीवी फुटेज में वह बाहर खड़ा दिखायी पड़ा। रिसेप्शन के पास की भी फुटेज मिली है। इसमें नीली टीशर्ट पहने वह खड़ा हुआ है। उसके पास एक काला बैग भी था। बाल उसने काफी छोटे करा रखे हैं।

    ये भी पढ़ें:- विकास दुबे का करीबी श्यामू बाजपेयी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, 25 हजार का है इनामी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+