Kanika Kapoor: लखनऊ में जन्म, लंदन में शादी, जानें कौन हैं कनिका कपूर
लखनऊ। बॉलीवुड की जानी-मानी सिंगर कनिका कपूर शुक्रवार को कोरोना वायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाई गई हैं। कनिका 10 दिन पहले लंदन से वापस लौटी थीं। लंदन से लौटने के बाद वह 100 से ज्यादा लोगों की गैदरिंग वाली एक पार्टी का हिस्सा भी बनी हैं। कनिका को लखनऊ में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जन्मी कनिका कपूर आज एक फेमस सिंगर हैं। वह लंदन में रहती हैं। कनिका ने बॉलीवुड में कई हिट गाने गाए हैं। कणिका का यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं था। उन्होंने काफी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है।

कौन हैं कनिका कपूर
कनिका कपूर का जन्म 23 मार्च 1978 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ था। कनिका की शादी बिजनेसमैन राज चंदोक से हुई है, उनके तीन बच्चे भी हैं। लेकिन किसी वजह से उनकी यह शादी कुछ साल ही चल सकी। इसके बाद उनका रिश्ता टूट गया और दोनों अलग हो गए। कनिका इसके बाद भी विचलित नहीं हुईं और वह अपने करियर की ऊंचाइयों तक पहुंची। वर्तमान में कनिका लंदन में रहती हैं। कनिका सिंगल मदर हैं।
Recommended Video

सॉन्ग 'बेबी डॉल' से हुईं मशहूर
कनिका ने अपने कॅरियर की शुरुआत हिन्दी भाषी संगीत में 2012 में शुरू किया था, लेकिन आज वह पंजाबी और सूफी लोकगीतों में काफी पॉपुलर हैं। कनिका का 'बेबी डॉल' नाम का गाना काफी फेमस हुआ, जिसके बाद वह रातोंरात फेमस हो गईं। कनिका ने अपना पहला सॉन्ग वीडियो 2012 में रिलीज किया था। कनिका ने बॉलीवुड फिल्म रागिनी एमएमएस-2 में 'बेबी डॉल' गाना गया था। यह गाना काफी फेमस हुआ, जिससे वह फेमस हुईं। यह गाना सन्नी लियोन पर फिल्माया गया है। गाना फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी पॉपुलर हो गया था।

एक के बाद एक हिट गाने दिए
'बेबी डॉल' में कनिका के साथ तीन सह-गायक भी थे, जिनका नाम हरमीत सिंह, मनमीत सिंह और अंजान भट्टाचार्य है। यह तीनों मिलकर मीत ब्रदर्स अंजान कहलाते हैं। कनिका का 2015 में रॉय फिल्म में गाया गया 'चिट्टियां कलाइयां' गाना भी काफी मशहूर हुआ। इसके बाद कनिका ने सन्नी लियोन की फिल्म एक पहेली लीला के लिए 'देसी लुक' गाना गाया। 2016 में इन्होंने हग मी और लव लेटर जैसे पॉपुलर सांग गाए।

लंदन से लौटीं कनिका को कोरोना
शुक्रवार को कनिका कपूर की टेस्ट रिपोर्ट आई, जिसमें कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद कनिका कपूर को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। कनिका कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी भी दी है। कनिका कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हेलो, पिछले 4 दिनों से मुझे मेरे अंदर फ्लू के संकेत लग रहे थे, मैंने अपना टेस्ट कराया और मेरा कोरोना वायरस का रिजल्ट पॉजिटिव आया है।'












Click it and Unblock the Notifications