कमलेश तिवारी हत्याकांड: CCTV फुटेज में कैद हुई कातिलों की तस्वीर!
लखनऊ। हिंदू महासभा के पूर्व अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग मिला है। हत्या को अंजाम देने वाले संदिग्ध हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लग गई हैं। पुलिस जल्द ही मामले के खुलासे का दावा कर रही है।

कैसे हुई कमलेश की हत्या?
कमलेश तिवारी राजधानी लखनऊ के खुर्शीदबाग इलाके में रहते थे। शुक्रवार को दो हमलावर फोन पर बात कर उनसे मिलने पहुंचे। घर पर ही दोनों बदमाशों ने कमलेश की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारे मिठाई के डिब्बे में चाकू और तमंचा लेकर आए थे। शरीर में चाकू के 15 से अधिक वार हैं।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हमलावरों की तस्वीर
हत्या को अंजाम देने वाले संदिग्ध हमलावर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कॉल डिटेल खंगालने के साथ ही सर्विलांस की मदद भी ली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications