कमलेश तिवारी हत्याकांड: जेल में बंद दो आरोपियों पर लगाया गया NSA
लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो हत्यारोपियों पर एनएसए लगाया है। हत्यारोपी युसूफ खान पुत्र इशरत खान पठान निवासी फतेहपुर और सैयद आसिम अली पुत्र हातिम अली निवासी नागपुर पर डीएम अभिषेक प्रकाश ने एनएसए लगाया है। दोनों आरोपी अभी जेल में बंद है। इन्हें जेल में ही एनएसए नोटिस की तामिल कराई गई है।
Recommended Video

घर में घुसकर हत्या की गई थी हत्या
18 अक्टूबर 2019 को हिंदूवादी नेता कमलेश तिवारी की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उनपर 15 बार चाकुओं से हमला किया गया था और उसके बाद गोली मारी गई थी जो कि शरीर के अंदर ही फंसी रह गई थी। खास बात है कि चाकुओं के सभी 15 वार सिर्फ जबड़े से लेकर छाती के बीच में 10 सेंटीमीटर के भीतर किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, चाकू के हमलों से कमलेश तिवारी के सीने में तीन से चार सेंटीमीटर का सुराख हो गया था। इसके साथ ही कमलेश के शव के पोस्टमार्टम के दौरान दो जगह चाकू से रेते जाने के निशान मिले हैं। इनमें से एक निशान उनकी गर्दन को रेतने का है।
इस हत्याकांड में शुरुआत में पुलिस ने गुजरात से तीन और उत्तर प्रदेश से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। आरोपियों में से अशरफ और मोइनुद्दीन पर हत्या का आरोप है। कमलेश तिवारी हत्याकांड में यूपी एटीएस ने अक्टूबर में ही अशरफ और मोइनुद्दीन की तस्वीरें जारी कर दी थीं। इसके बाद उनकी तलाश भी तेज कर दी गई थी। एटीएस ने इन दोनों पर ढाई-ढाई लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।












Click it and Unblock the Notifications