कमलेश तिवारी हत्याकांड: हत्यारोपियों की मदद करने वाला कामरान गिरफ्तार

लखनऊ। हिंदू समाज पार्टी अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड मामले में बरेली एटीएस ने आरोपी वकील नावेद के साथी कामरान को भी गिरफ्तार कर लिया है। कामरान और नावेद ने ही अपनी कार से दोनों हत्यारोपितों को नेपाल तक पहुंचाया था। पुलिस के अनुसार कामरान नावेद की ट्रेवल एजेंसी का कर्मचारी है। बता दें, हत्यारोपितों की मदद करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के वकील नावेद के दो साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

kamlesh tiwari murder accused helper kamran arrested

क्या है पूरा मामला

18 अक्टूबर को लखनऊ के खुर्शेदबाग इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में गुजरात एटीएस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था, इनमें मौलाना मोहसिन शेख सलीम, रशीद अहमद पठान और फैजान शामिल थे। इनसे पूछताछ में सूरत के ही रहने वाले अशफाक और मोइनुद्दीन के नाम सामने आए थे। गुजरात एटीएस ने 22 अक्टूबर को दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।

लगातार हो रही गिरफ्तारी

इस मामले में हत्यारों के मददगारों की लगातार गिरफ्तारी चल रही है। बरेली में क्राइम टीम के साथ ही एसटीएफ व एटीएस लगातार सक्रिय है। गुरुवार तड़के हत्यारोपियों के मददगार नावेद के साथी कामरान को भी बरेली एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कामरान ने ही कमलेश तिवारी के हत्यारोपी अशफाक का मोबाइल ट्रेन में रखा था। चलती ट्रेन में अशफाक के मोबाइल की लोकेशन बदलती गई और उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम भ्रमित हुई थी। मोबाइल अंबाला में ऑन तो पुलिस को लगा कि दोनों हत्यारोपित पंजाब पहुंच गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+