kalyan Singh RIP : जब कल्याण सिंह को जाना पड़ा था भाजपा से बाहर, जानिए क्या हुआ था ऐसा ?

लखनऊ, 21 अगस्त: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे। कल्याण सिंह ने 89 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा और अन्य दलों के कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

oneindia hindi आपको साल 1999 का वो किस्सा बता रहे हैं, जब भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी और कल्याण सिंह के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। नौबत यहां तक आ गई कि कल्याण सिंह को पार्टी से बाहर निकाल दिया गया।

भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं कल्याण सिंह

भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं कल्याण सिंह

कल्याण सिंह का जन्म अलीगढ़ के अतरौली में 5 जनवरी 1932 में हुआ था। कल्याण सिंह भाजपा के दिग्गज नेताओं में शुमार किए जाते हैं। राम मंदिर आंदोलन के अलावा भी कल्याण को कई बातों के लिए हमेशा याद किया जाता रहेगा।

जब पार्टी ने कल्याण सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता

जब पार्टी ने कल्याण सिंह को दिखाया बाहर का रास्ता

साल 1991 का वो दौर जब लंबे प्रयासों के बाद उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी। यूपी में भाजपा की इस जीत की वजह कल्याण सिंह खुद थे। इस जीत ने कल्याण सिंह को आत्मविश्वास से भर दिया। कल्याण ने देश के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से अदावत कर ली। साल 1999 अटल बिहारी और कल्याण सिंह के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण सिंह ने यहां तक कह दिया, 'मैं भी चाहता हूं कि वो पीएम बनें, लेकिन उन्हें पीएम बनने के लिए पहले एमपी बनना होगा।' इसके बाद ही कल्याण सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से चुनाव लड़े और जीत भी हासिल की। अटल देश के प्रधानमंत्री भी बने, लेकिन कल्याण सिंह की राजनीतिक स्थिति खराब होती चली गई।

मुलायम की मदद से पहुंचे लोकसभा

मुलायम की मदद से पहुंचे लोकसभा

कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनाई, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साल 2007 में फिर से भाजपा में वापसी की। पार्टी ने कल्याण के नेत्तृव में ही चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा। कल्याण ने एक बार फिर पार्टी छोड़ दी और मुलायम सिंह यादव की मदद से लोकसभा पहुंच गए।

...फिर राजनीति में नहीं उभर पाए कल्याण

...फिर राजनीति में नहीं उभर पाए कल्याण

कल्याण ने साल 2010 में दूसरी पार्टी का गठन किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। साल 2013 में एक बार फिर कल्याण की भाजपा में वापसी हुई। राजस्थान और हिमाचल के राज्यपाल भी बने। हालांकि, इस अदावत के बाद कल्याण सिंह राजनीति में उभर नहीं पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+