रंग लायी अमर सिंह की मेहनत, जयाप्रदा बनी फिल्म विकास प्राधिकरण की सीनियर वाइस चेयरमैन

लखनऊ। लंबे समय से जयाप्रदा के लिए अहम पद की मांग कर रहे अमर सिंह को आखिरकार मुलायम सिंह ने बड़ा तोहफा दिया है। जयाप्रदा को यूपी फिल्म विकास परिषद का सीनियर वाइस चेयरमैन बनाया गया है। जयाप्रदा को यूपी फिल्म विकास परिषद का सीनियर वाइस चेयरमैन बनाये जाने के बाद कैबिनेट मंत्री के बराबर की सुविधायें दी जायेंगी।

मुलायम बोले अयोध्या में गोली नहीं चलवायी होती तो मुसलमानों का भरोसा उठ जाता

Jayaprada made Senior Vice chairman of UP film development council

जयाप्रदा रामपुर से सपा की सांसद थी लेकिन आजम खान के साथ विवादों के बीच उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बाहर का रास्ता दिखा गया था। अमर सिंह लंबे समय से जयाप्रदा की फिर से पार्टी में वापसी की पुरजोर कोशिशें कर रहे थे और वह उनके लिए अहम पद की भी मांग कर रहे थे।

हाल में अमर सिंह ने पार्टी से इस्तीफे की भी बात कही थी, लेकिन आखिरकार उन्हें मनाने के लिए जयाप्रदा को फिल्म विकास प्राधिकरण का वरिष्ठ वीसी बनाया गया है। गौरतलब है कि वर्ष 2004 में जयाप्रदा रामपुर से 30 हजार वोटों के अंतर से जीती थी। उनपर 2009 के चुनावों में आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। उन्होंने आजम खान पर उनकी नग्न तस्वीरें बांटने का भी आरोप लगाया था।

जयाप्रदा ने अपनी राजनैतिक पारी की शुरुआत 1994 में तेलगुदेशम पार्टी में शामिल होकर की थी। वह तेलगु महिला की अध्यक्ष भी रह चुकी है। लेकिन बाद में चंद्रबाबू नायडू के साथ मतभेद के चलते उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया था। जिसके बाद वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+