आजम खान को सांसद पद से हटाने के लिए जया प्रदा ने उठाया यह कानूनी कदम, बताई वजह
लखनऊ। यूपी के रामपुर संसदीय सीट पर प्रतिद्वंदी रहे समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान और भारतीय जनता पार्टी की जया प्रदा एक बार फिर आमने-सामने हैं। जया प्रदा ने आजम खान के खिलाफ हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष गुरुवार को याचिका दाखिल की।

एक साथ दो पद के लाभ ले रहे आजम
जया के अधिवक्ता अशोक पांडेय ने बताया कि इस याचिका में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान के रामपुर लोकसभा चुनाव को निरस्त किए जाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि आजम खान जौहर विश्व विद्यालय के कुलपति हैं। इस आधार पर वह एक साथ दो पदों पर कैसे रह सकते हैं। ऐसे में वो लाभ के दो पदों पर आसीन हैं। साथ ही कहा गया कि चांसलर पद धारण करने के कारण उनका चुनाव शून्य माना जाना चाहिए।

आजम ने जया को बड़े अंतराल से हराया
अधिवक्ता के मुताबिक उन्होंने याचिका की सुनवाई शुक्रवार को ही किए जाने का अनुरोध किये जाने का अनुरोध किया है। लिहाजा संभव है कि मामले की सुनवाई शुक्रवार को ही हो जाए। बता दें कि लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर आजम खान ने जया प्रदा को करीब एक लाख से अधिक वोटों से हरा दिया था।

एक लाख से ज्यादा वोटों से हारीं जया प्रदा
बता दें कि मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा नाहटा रामपुर से दो बार सांसद रह चुकी हैं। लेकिन भाजपा के टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा जिसमें वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गठबंधन प्रत्याशी और सपा के कद्दावर नेता आजम खान से 1 लाख से ज्यादा वोट के बड़े अन्तराल से हार गईं थी। रामपुर को अपनी राजनीतिक जमीन बना चुकीं जया प्रदा हार के बावजूद जिले में लगातार जनता के बीच जाकर अपनी पैठ बना रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications