Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे, AIMPLB की मीटिंग बाद बोले अरशद मदनी

लखनऊ। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तीन घंटे चली बैठक के बाद जमीयत उलेमा हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि वह अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यू पेटीशन दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मालूम है रिव्यू पेटिशन 100 फीसदी खा​रिज कर दी जाएगी, लेकिन फिर भी हमारा यह हक है। इससे पहले मदनी ने कहा था कि कोर्ट का फैसला समझ से परे है। कानून और न्याय की नजर में वहां बाबरी मस्जिद थी और है और कयामत तक मस्जिद ही रहेगी, फिर चाहे उसको कोई भी नाम या स्वरूप क्यों न दे दिया जाए।

तीन घंटे चली बैठक

तीन घंटे चली बैठक

लखनऊ के मुमताज डिग्री कॉलेज में रविवार को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक हुई। तीन घंटे चली इस बैठक के बाद जमीयत उलेमा-ए-हिन्द के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि हम फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि बोर्ड की बैठक में क्या फैसला हुआ यह प्रेस कॉन्फ्रेंस में पता चलेगा।

इकबाल अंसारी ने क्या कहा

इकबाल अंसारी ने क्या कहा

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक पर बाबरी मस्जिद मामले में पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा है कि अब हम इस मामले को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया, जिसे हमने मान भी लिया है। हम चाहते हैं कि इस मसले को यहीं पर खत्म कर दिया जाए।

'अब रिव्यू दाखिल नहीं करेंगे'

'अब रिव्यू दाखिल नहीं करेंगे'

इकबाल अंसारी ने कहा कि जितना मेरा मकसद था उतना मैंने किया। घर अल्लाह का है और अल्लाह मालिक है। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले को मान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पक्षकार ज्यादा हैं, कोई क्या कर रहा है नहीं मालूम लेकिन हम अब रिव्यू दाखिल नहीं करेंगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+