इंस्पेक्टर से केला लेते बंदर ने खिंचवाई फोटो, IPS अफसर ने शेयर किया ये मजेदार वाकया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अफसर नवनीत सिकेरा ने फेसबुक पर एक इंस्पेक्टर और बंदर की फोटो शेयर की है। फोटो में एक बंदर इंस्पेक्टर के हाथ से केला लेते हुए फोटो खिंचवाता दिख रहा है। दरअसल, यह वाकया क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर लखनऊ संजय शुक्ला का है, जो उन्होंने खुद आईपीएस नवनीत सिकेरा से शेयर किया है। उन्होंने कहा, मैं सोच-सोच कर मुस्करा रहा हूं, समझ तो आप सब गए ही होंगे।

फोटो खिंचते ही केला लेकर चंपत हुआ बंदर

फोटो खिंचते ही केला लेकर चंपत हुआ बंदर

नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''आज एक बड़ा मजेदार वाकया इंस्पेक्टर संजय शुक्ला क्राइम ब्रांच लखनऊ ने शेयर किया। जब वह निरीह पशुओं को केले खिला रहे थे तो उसी क्रम में एक बंदर को भी केला दिया। अमूमन बंदर झपट्टा मार के भाग जाता है, लेकिन ये बंदर केला हाथ में पकड़े वैसे ही खड़ा रहा। इसी दौरान वहां मौजूद किसी ने कहा कि फोटो खींचो इसका, उसने वाकायदा मोबाइल की ओर देखकर फोटो खिंचवाया और फोटो खींचते ही केला लेकर चंपत हो गया।''

हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का किया जिक्र

हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का किया जिक्र


इस पोस्ट में नवनीत सिकेरा ने कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी का भी जिक्र ​किया है। उन्होंने आगे लिखा, ''मैं सोच-सोच कर मुस्करा रहा हूं, समझ तो आप सब गए ही होंगे(वैसे ये डायलाग कानपुर वाले अन्नू अवस्थी जी का है, आशा करता हूं वह अपनी सासू मां के लिए मैग्गी ले आए होंगे, मेरा मतलब सिर्फ मैग्गी, सूजी नहीं)।''

अन्नू अवस्थी की फोटो हुई थी वायरल

अन्नू अवस्थी की फोटो हुई थी वायरल

दरअसल, कानपुर में हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी द्वारा लॉकडाउन का उल्लंघन कर शहर में घूमते फोटो खिंचाकर सोशल मीडिया में डाली गई। 'भाभी जी घर पर हैं' जैसे टीवी सीरियल में काम कर चुके अन्नू अवस्थी इस तस्वीर में बिना मास्क लगाए शहर की सड़कों पर घूमते नजर आए। यही नहीं लॉकडाउन तोड़ सड़क पर निकले अन्नू अवस्थी ने कार्रवाई से बचने के लिए अपनी स्कूटी पर एक पोस्टर भी लगा रखा था, जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों को एसएसपी की कसम खिलाकर कार्रवाई नहीं करने की बात लिखी। अन्नू अवस्थी ने लिखा, ''सास के लिए मैगी लेने जा रहे हन, पुलिसवालों तुम्हें कप्तान की कसम, हमरे एक भी डंडा न मारना।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+