अद्भुत- उन्नाव के सभी अहम पदों पर महिलाओं का कब्जा
लखनऊ। बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओं, महिला सशक्तिकरण का मुद्दा इस दौर में सबसे बड़ा मुद्दा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद महिलाओं को आगे बढ़ाने की बात करते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के उन्नाव में इसका शानदार उदाहरण देखने को मिलता है।
उन्नाव में तकरीबन सभी अहम प्रशासनिक कार्यों और विभागों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ में दी गयी है। शहर के डीएम से लेकर, एसपी, सीडीओ, एआरटीओ, एसडीएस से लेकर सभी अहम पदों पर महिलायें काबिज हैं।
यूपी के उन्नाव में 11 अहम विभागों की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथों में है। ऐसे में उन्नाव देशभर के लिए एक बेहतरीन नजीर पेश करती है।
डीएम - सौम्या अग्रवाल
एसपी - नेहा पांडे
सीडीओ - संदीप कौर
सीएमओ- ग्रेता यादव
एआरटीओ - माला बाजपेयी
एसडीएम - जसजीत कौर
एसडीएम हसनगंज - अर्चना द्विवेदी
प्रोबेशन अधिकारी - श्रुति शुक्ला
सीडीपीओ - शेरी मसूद
मण्डी सचिव - ज्योति चौधरी
ईओ - न.पा. - रोली गुप्ता
जिले की प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष- संगीता सेंगर













Click it and Unblock the Notifications