Video Call पर खूबसूरत लड़की देख बुजुर्ग ने खोया आपा, अजनबी ने दिया धोखा, गंवा बैठे 45 हजार
Video Call : सोशल मीडिया के माध्यम से आए दिन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर टीम द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है इसके बाद भी लोग ठगों की बातों में फंसकर अपनी गाड़ी कमाई गंवा दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है।
राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों ने बैंक से रिटायर्ड मैनेजर 74 साल के बुजुर्ग को निशाना बनाया है। रिटायर्ड बैंक मैनेजर को वीडियो कॉल करने के बाद ठगों द्वारा उनका न्यूड वीडियो बना लिया गया। उसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए 42 हजार ले लिए गए।

अब इस मामले में रिटायर्ड बैंक मैनेजर द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह पूरा मामला राजधानी लखनऊ के आशियाना सेक्टर एल का है।
2010 में बैंक से हुए थे सेवानिवृत्त
दरअसल, आशियाना एरिया में 74 वर्षीय निरंजन कुमार गौतम अपने बेटे के साथ रहते हैं। निरंजन कुमार की पत्नी की मौत साल 2010 में हो चुकी है। बेटे का दिमागी संतुलन ठीक नहीं है जिसके चलते वह काफी परेशान रहते हैं।
उन्होंने पुलिस से शिकायत किया कि फेसबुक के जरिए एक लड़की ने उनसे दोस्ती की। दोस्ती करने वाली लड़की ने एक दिन बात करने के लिए उन्हें वीडियो कॉल किया। वीडियो कॉल करने के बाद वह न्यूड होकर उनके सामने आई।
दूसरी तरफ से बना लिया वीडियो
उसके बाद लड़की द्वारा रिटायर्ड बैंक मैनेजर को भी न्यूड होने के लिए कहा गया। कैमरा के सामने बैंक मैनेजर जैसे ही पहुंचे इस दौरान दूसरी तरफ से उसने वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद उन लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई।
निरंजन कुमार का कहना है की धमकी मिलने के बाद वह काफी डर गए उसके बाद उन्होंने दो बार में उसके खाते में 42500 ट्रांसफर कर दिए। उसके बाद भी उन लोगों द्वारा पैसे की डिमांड की जाने लगी। जब निरंजन पैसे देने में असमर्थता जाहिर किए तो उन लोगों ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
बार-बार दी जाने वाली धमकी से परेशान होकर निरंजन कुमार गौतम द्वारा इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई। निरंजन का कहना है कि उनके रुपए वापस दिलवाया जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications