लखनऊ में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, एक महिला सहित दो गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने युवक और युवतियों के एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अधेड़ और अमीर व्यक्तियों को हनीट्रैप में फंसाकर उनसे वसूली करते थे। रकम न मिलने पर उनके खिलाफ रेप के मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलने का काम करते थे। पिछले दिनों दांतों के एक डॉक्टर के हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने टीमें बनाई और गैंग में शामिल एक महिला और एक पुरुष को धर दबोचा। पुलिस इस गैंग में शामिल चार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। फिलहाल, पुलिस ने पकड़े गए दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया।

डॉक्टर को अगवा कर मांगी थी 30 लाख की फिरौती
केजीएमयू के दंत चिकित्सा विभाग में तैनात डॉक्टर अखिलेश चौबे को एक दिसंबर की रात कुछ बदमाशों ने वेव मॉल के सामने से अगवा कर लिया था। बदमाश उन्हें अलग-अलग स्थानों पर लेकर गए और एक फ्लैट में ले गए। डॉक्टर का आरोप है कि उनसे 30 लाख रुपए फिरौती की मांग की गई। उन्हें रात भर टॉर्चर कर पीटा गया था। 30 लाख रुपए की फिरौती की बात दो लाख रुपए में तय हुई थी। पीड़ित ने विकासनगर के अपने एक परिचित डॉक्टर को फोन पर पैसे की जरूरत बताई, इसके बाद उन्होंने पैसे लेने के लिए बुलाया। इस दौरान कार से बदमाश उन्हें लेकर टेढ़ी पुलिया गए। इसके बाद डॉक्टर दोस्त के बाद पीड़ित पैदल गया, इस दौरान एक बदमाश निगरानी करने के लिए उनके पीछे-पीछे चल रहा था। पीड़ित डॉक्टर के परिचित ने जब मामला सुना तो उनके होश उड़ गए। वह उन्हें लेकर इसंपेक्टर विकासनगर के पास पहुंचे। इंस्पेक्टर ने एक पुलिसकर्मी को उनके साथ भेजा तब तक बदमाश फरार हो गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई थी पांच टीमें
मामला विभूतिखंड इलाके का होने के चलते डॉक्टर ने विभूतिखंड में मुकदमा लिखवाया था। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी ने इस गंभीर प्रकरण के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन करके आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। पीड़ित चिकित्सक के बताए गए घटनास्थल के आसपास भी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। फुटेज और सर्विलांस सेल की मदद से विभूतिखंड पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications