'भतीजे को हराने से पहले...' किंग खान की फ़िल्म 'जवान' के डायलॉग को बदला, चाचा शिवपाल को बताया हीरो
घोसी उपचुनाव की जीत ने विपक्षियों में एक नया हौसला भर दिया है। इसमें फ्रंट पर मैदान में आकर लड़ रही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का जोश सातवें आसमान पर है। इसी को लेकर लखनऊ में लगा एक होर्डिंग चर्चाओं का विषय बन गया है। क्योंकि इसमें चाचा शिवपाल के लिए किंग खान की नई फिल्म "जवान के डायलॉग से मिलती जुलती एक लाइन है, साथ ही दबंग फिल्म स्टार सलमान खान की फिल्म का नाम "टाइगर जिन्दा है" लिख दिया है।
दरअसल, मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव समाजवादी पार्टी के लिए साख का सवाल था। इसमें तमाम विपक्षी दल और सपा मुखिया का परिवार भी जुट गया था। खासतौर पर चाचा शिवपाल और अखिलेश के बीच लंबे समय तक चली खटास और समझौते के बाद यह पहला नाक का सवाल वाला बड़ा चुनाव था, जिसमे शिवपाल की सक्रिय भूमिका देखी गई।

नतीजतन शिवपाल की टीम का नाम इस जीत के साथ विशेष तौर पर जोड़ा जाने लगा। इसी बीच लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यालय के बाहर एक होर्डिंग लगाया गया है। इसमें चाचा शिवपाल और अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' के डायलॉग 'बेटे को हाथ लगाने से पहले बाप से बात कर...' की तर्ज पर लिखा है, "भतीजे को हराने से पहले चाचा को हराना होगा और यह मुमकिन नहीं नामुमकिन है"
Recommended Video
इतना ही नहीं बल्कि इसी होर्डिंग में सलमान खान की फिल्म "टाइगर जिन्दा है" भी लिखा है। जिसमे चाचा शिवपाल को टाइगर बताया गया है। इस होर्डिंग को समाजवादी पार्टी के युवा नेता अब्दुल अजीम द्वारा समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगाया गया है। वहीं इस होर्डिंग की तस्वीरें अब जमकर वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications