यूपी से एक मुख्यमंत्री और तीन पूर्व मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं पीएम

candidature
लखनउ। क्हा जाता है कि दिल्ली का रास्ता यू.पी. से होकर जाता है। इसी महत्व के बल पर उत्तर प्रदेश से से गुजरात के मुख्यमंत्री के अलावा तीन पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं। यह प्रत्याशी हैं, जगदम्बिका पाल, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव।

कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जगदम्बिका पाल हालांकि वैधानिक रूप से मुख्यमंत्री नहीं माने गए थे लेकिन वह भी इक्कीस फरवरी उन्न्ीस सौ अटठानवे से तेईस फरवरी अटठानवे तक तीन दिन मुख्यमंत्री रहे थे।

प्रदेश में गुरूवार से शुरू होकर 12 मई तक छह चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव में वाराणसी सीट पर गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी का ‘आम आदमी‘ केजरीवाल से दिलचस्प मुकाबला है। इस क्षेत्र में अंतिम चरण में 12 मई को मतदान होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री की गद्दी संभाल चुके अटठानवे, तिरानवे और दो हजार तीन।

यह भी पढ़ें - इन्हें नहीं दिख रही कोई 'लहर'

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मैनपुरी सीट से सांसद हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह अटठाइस अक्टूबर दो हजार से आठ मार्च दो अजार दो तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे है। वे गाजियाबाद से सांसद हैं। प्रदेश में भाजपा की तथाकथित ‘लहर‘ बचाए रखने के लिए सिंह इस बार अटल बिहारी वाजपेई के निर्वाचन क्षेत्र लखनउ से ताल ठौंक रहे हैं, जहां तीस अप्रैल को मतदान होना है।

इसी के साथ एक दिलचस्प बात यह भी है कि इन मौजूदा अथवा पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ सूबे के मौजूदा मुख्यमंत्री की पत्नी और कम से कम तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटा-बेटी और बहू भी यू.पी. से चुनावी जंग में कूद पड़े हैं। राज्य के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बड़ी बहू डिंपल यादव कन्नौज सीट से फिर से लोकसभा में प्रवेश के लिए मैदान में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+