कानपुर से इलाहाबाद के बीच सिक्स लेन रोड को मिली हरी झंडी

लखनऊ। कानपुर से इलाहाबाद के बीच बनने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को एनएचएआईए ने अपनी स्वीकृति दे दी है। कानपुर से इलाहाबाद के बीच 146 किलोमीटर की दूरी तक बनने वाले हाईवे की लागत 1246 करोड़ रुपए आयेगी। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक्सपर्ट अप्रैजल कमेटी के सुझाव के आधार पर पर्यावरण मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है।

यूपी के अहम जिले फोर लेन हाईवे के जरिए जुड़ेंगे लखनऊ से

Government give its nod to NH 2 between Kanpur to Allahabad

जिसके बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग के बनने का रास्ता सफल हो गया है। इस प्रस्तावित हाईवे की लंबाई 145.31 किलोमीटर होगी। जोकि तीन अहम जिलों से होकर गुजरेगा जिसमें कानपुर, फतेहपुर कौशांबी शामिल हैं। कानपुर में यह 23.7 किलोमीटर, फतेहपुर में 9.33 किलोमीटर और कौशांबी में 32.2 किलोमीटर तक की सड़क बनेगी।

देश की सबसे असुरक्षित सड़को में शुमार लखनऊ

प्रस्ताव के अनुसार सड़की चौडाई 10.5 मीटर होगी, जिसपर छह लेन बनेंगे। इसके साथ ही सर्विस रोड भी इसके समानांतर बनायी जाएगी। इस राजमार्ग पर कुल तीन फ्लाईओवर बनाये जायेंगे जिसपर दो टोल प्लाजा, एक ब्रिज, आठ छोड़े बड़े ब्रिज बनाये जायेंगे। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुल 12305 पेड़ काटे जायेंगे जिसके चलते निर्माण करने वाली कंपनी से ग्रीन बेल्ट बनाने को कहा गया है जिससे पर्यावरण पर असर नहीं पड़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+