दिनदहाड़े राप्ती सागर में यात्रियों के साथ हुई लूटपाट, सोती रही जीआरपी

लखनऊ। ट्रेन का सफर किस तरह असुरक्षित है इसका उदाहरण लखनऊ के करीब लालपुर में देखने को मिला है। राप्ती सागर एक्सप्रेस में आज सुबह तकरीबन 9 बजे दिन दहाड़े बदमाशों ने जमकर लूटपाट की। राप्ती सागर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12512 में लूटपाट की यह घटना सुबह 9 बजे के करीब लालपुर व पनकी के बीच हुई।

Goons robs Rapti Sagar train in daylight near Lucknow

ट्रेन के कोच एस-10 में लूटपाट की इस घटना को अंजाम दिया गया। जिस वक्त लूट की यह घटना हो रही थी उस वक्त ट्रेन के भीतर कोई भी सुरक्षा कर्मी नहीं था। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे अधिकारी हरकत में आये और ट्रेन को कानपुर के पास रोककर इसकी जांच की जा रही है।

यात्रियों से पूछताछ करके जानने की कोशिश हो रही है किन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। यहां गौर करने वाली बात यह है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई और ट्रेन के भीतर ना तो जीआरपी और ना ही आरपीएफ का एक भी जवान मौजूद नहीं था। बहरहाल घटना की गंभीरता के बाद आला अधिकारी सक्रिय हुए और मौके पर रवाना हो गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+