लखनऊ: खेलते-खेलते बच्ची ने पिता की पिस्टल से खुद को किया शूट
Lucknow news, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक बच्ची ने खेल-खेल में अपने पिता की पिस्टल से खुद को गोली मार ली। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाने पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूरी घटना ठाकुरगंज की हजाराबाग इलाके की है जहां एक बच्ची ने खेल-खेल में खुद को गोली मार ली। बच्ची का नाम आयुषी बताया जा रहा है। कहा जा रहा है शस्त्र वेरिफिकेशन करने पहुंचे दारोगा ने पिता का शस्त्र वेरिफिकेशन भी किया। इस दौरान परिजनों ने पिस्टल निकाल कर बाहर रख दी। तभी बच्ची आयुषी ने खेल-खेल में खुद को गोली मार ली। गोली चलने के बाद पूरे घर मे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्ची को ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बता दें, मृत बच्ची कक्षा सात में पढ़ती थी। जानकारी के मुताबिक बच्ची के सिर पर गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही पूरी जानकारी पुलिस को भी दी गई है।
ये भी पढ़ें- घर की दहलीज पर खड़ा था बच्चा, पीछे से आया नाई और उस्तरे से रेत दिया गला