बीच सड़क पर शोहदे की लात-घूंसों से युवती ने जमकर की पिटाई, देखें वीडियो
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक शोहदे को बीच सड़क पर खड़े होकर लड़कियों पर अश्लील कमेंट करना भारी पड़ गया। कमेंट करने पर युवती ने शोहदे को पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। सरे राह युवक की पिटाई होते देख लोगों का मजमा लग गया और उन्होंने उसकी वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं लोगों ने युवती का साथ भी दिया। बाद में फोन करके पुलिस को सूचित किया गया। बता दें कि आरोपी एक मंदिर का पुजारी बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, मामला लखनऊ के थाना विभूतिखण्ड के विजयतखण्ड इलाके का है। विजय पांडेय नाम का एक युवत काफी देर से वहां से गुजरने वाली लड़कियों पर भद्दे भद्दे कमेंट कर रहा था। जिसकी वजह से वहां से गुजरने वाली औरतें परेशान हो रही थी। इसी बीच दो युवतियां भी वहां से गुजरी विजय ने उन पर फब्ती कस दी। जिस पर छेड़छाड़ से आक्रोशित युवती ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। युवक को पिटता हुआ देख लोगों की भीड़ जमा होने लगी। माजरा समझकर लोगों ने भी युवतियों का साथ दिया।
कई लोगों ने मारपीट की वीडियो भी बनानी शुरू कर दी। वहीं युवती ने युवक को तमाचों, लातों घूंसों से बुरी तरह पीटा। बाद में लोगों ने दोनों लड़कियों के पैर पर गिरकर माफी भी मंगवाई। वहीं मामले की सूचना विभूतिखंड पुलिस को दी गई। जिसके बाद उस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विजय पांडेय मूल रूप से जहांगीरगंज अंबेकडकरनगर का रहने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications