लखनऊ: लॉकअप में युवक ने बेल्ट से लगाई फांसी, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच के आदेश
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गोमती नगर विस्तार थाने के लॉकअप में 25 वर्षीय उमेश ने फांसी लगा ली। बीती रात स्थानीय लोगों ने उसे चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंपा था। उमेश को फंदे पर लटकता देख पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर ने इस मामले में थाने के एडिशनल इंस्पेक्टर, नाईट अफसर, हेड कांस्टेबल और पहरा ड्यूटी पर तैनात सिपाही को निलंबित करने के साथ ही जांच के आदेश दिए हैं।
Recommended Video

चोरी करते वक्त पकड़ा गया था उमेश
एडीसीपी अमित कुमार ने बताया, उमेश मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है। गुरुवार देर रात वह कौशलपुरी इलाके में एक मकान में चोरी करने के इरादे से घुसा था। इस बीच खटपट की आवाज़ सुनकर घरवालों की नींद खुल गई। परिवार के शोर मचाने पर उमेश ने भागने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ कर गोमतीनगर विस्तार थाने ले आयी, जहां उसे लॉकअप में रखा गया था। शुक्रवार सुबह पुलिस उमेश की गिरफ्तारी की लिखापढ़ी कर रही थी। इस बीच उसने लॉकअप में रोशनदान से बेल्ट के सहारे फांसी लगा ली।
चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
पुलिस कस्टडी में आरोपी के सुसाइड करने से पुलिस कर्मी सकपका गए। कार्यवाहक इंस्पेक्टर बृजेश यादव का कहना है कि उमेश को तुरंत फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, लोहिया अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि उसे मृत अवस्था में लाया गया था। नियमानुसार किसी भी आरोपी को हवालात में रखने से पहले उसकी ठीक से तलाशी ली जाती है। इस दौरान आरोपी की बेल्ट, गमछा, पर्स आदि सामान उतरवा लिया जाता है। लेकिन, पुलिस उमेश की बेल्ट उतरवाना भूल गई और उसने इसी के सहारे फांसी लगा ली। एसीपी ने इस लापरवाही के जिम्मेदार पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपार्ट भेजी है। कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर संजय सिंघल ने चार पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications