UP: पूर्व राज्यमंत्री शिवशंकर सिंह पटेल सपा में शाम‍िल, अखिलेश ने कहा- मिलेगी मजबूती

लखनऊ, जून 09: उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री और बबेरू, बांदा से भाजपा विधायक रहे शिवशंकर सिंह पटेल आज अपने कई प्रमुख सहयोगियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व से प्रभावित होकर ये निर्णय लिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई है कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

former state minister shiv shankar patel joins samajwadi party in lucknow

लगातार तीन बार व‍िधायक रहे शिवशंकर सिंह पटेल

बता दें, शिवशंकर सिंह पटेल लगातार तीन बार बांदा जनपद के बबेरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और उत्तर प्रदेश सरकार में सिंचाई एवं लोक निर्माण राज्यमंत्री भी रहे थे। बुधवार को शिवशंकर स‍िंह के साथ उनकी पत्नी श्रीमती कृष्णा पटेल, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत बांदा और भतीजे पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनके अतिरिक्त जिला पंचायत बांदा के सदस्य अशरफ उल अमीन भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

भाजपा के 4 साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए: अखि‍लेश

अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा के 4 साल किसानों के लिए विनाशकारी साबित हुए हैं। तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बड़े पूंजीघरानों को आश्रित बना दिया है। न किसान को फसल का दाम मिल रहा है और नहीं उससे किए गये वादे पूरे हो रहे हैं। पिछले दिनों हुई बरसात में हजारों टन गेहूं क्रय केंद्रों में खुले में पड़े रहने से बर्बाद हो गया। किसानों को बहाने बनाकर परेशान किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+