उत्तर प्रदेश में कोहरा, शीतलहर का कहर जारी

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। राजधानी के अलावा वाराणसी का न्यूनतम तापमान 9़3 डिग्री, इलाहाबाद का 11 डिग्री, गोरखपुर का 9 डिग्री, नजीबाबाद का 7़ 5 डिग्री और कानपुर का 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, शीतलहर की वजह से सड़क, हवाई और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। दृश्यता 60 मीटर के आसपास दर्ज किया गया। कोहरे की वजह से कई रेलगाड़ियां नियत समय से घंटों देरी से चल रही हैं। पद्मावत, श्रमजीवी, लखनऊ मेल, गरीबरथ एक्सप्रेस सहित कई रेलगाड़ियां कई घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अलावा राजधानी स्थित हवाई अड्डे पर कई विमानों का संचलान भी प्रभावित हुआ है। कोहरा अधिक होने की वजह से कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications