उत्‍तर प्रदेश में सपा की साइकिल रैली के दौरान फायरिंग

Firing during SP rally in Bagpat, Uttar Pradesh
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के बागपत जिले में साइकिल रैली के दौरान शक्ति प्रदर्शन के लिए फायरिंग की गई। खास बात यह है कि साइकिल रैली में 'साइकिल' थी ही नहीं। आपको बता दें कि यहां के स्‍थानीय सांसद गुलाम मोहम्‍मद ने आज शक्ति प्रदर्शन के लिए 'साइकिल रैली' का आयोजन किया, जिससे कि लोगों को जोड़ा जा सके, लेकिन रैली में फायरिंग की गई। ऐसे में यह बता पाना मुश्किल था कि यह लोगों को जोड़ने के लिए रैली थी या अराजकता का प्रदर्शन।

लोकसभा चुनाव पास आते देख देश का प्रत्‍येक राजनीतिक दल अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटा है। इसलिए आये दिन रैलियां आयोजित की जा रही हैं। कल गोंडा में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने एक रैली को संबोधित किया। जिसमें उन्‍होने अपनी सरकार का गुणगान किया और अन्‍य दलों को जमकर कोसा। उन्‍होने मुजफ्फरनगर दंगों के बाद लोगों के लिए किये गये राहत कार्यों का जिक्र किया और प्रदेश के विकास के गुण गाये।

अब सपा के बाकी नेताओं ने भी अपने अपने क्षेत्र में जनसमर्थन पाने के लिए कार्यक्रम करने शुरू कर दिये हैं। अभी कुछ दिन पहले ही यूपी के मेरठ में हुई भाजपा की रैली में पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार नरेंद्र मोदी ने प्रदेश सरकार की मंशा पर सवाल उठाये और विकास के लिए जारी किये गये फंड का हिसाब भी मांगा। जिसके बाद प्रदेश में राजनीतिक गहमागहमी का दौर शुरू हो गया। राजनीतिक विश्‍लेषक तो यहां तक कह रहे है कि उत्‍तर प्रदेश में भाजपा को मिलने वाले जनसमर्थन से यह साफ है कि भाजपा अगामी आम चुनाव में एक‍ बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।

चुनाव के लिए जनता का रूझान जानने के लिए किये जा रहे सर्वे दर्शाते हैं कि यूपी में भाजपा को 35 से 40 सीटें प्राप्‍त हो सकती हैं। भाजपा को अपने मजबूत प्रधानमंत्री प्रत्‍याशी के कद का तो लाभ मिल ही रहा है साथ ही कांग्रेस के कमजोर होने और सपा सरकार में हुए दंगों के कारण भी जनता भााजपा को प्रमुखता दे रही है। सपा ने आरोप लगाये थे कि मुजफ्फरनगर में दंगे भाजपा ने करवाये हैं, जबकि दंगों के दौरान सपा के कुछ मंत्रियों पर विपक्षी पार्टियों ने आरोप लगाये थे।

सर्वे में सपा प्रदेश की लगभग 20 सीटों पर बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+