नाजायज होने के शक में पिता ने दो मासूम बच्चों को फावड़े से काटा
बलिया। पांच साल बाद जब पिता को पता चला कि उसका बेटा उसका नाजायज बेटा है तो आग बबूल पिता ने मासूम को मौत के घाट उतार दिया। यह मामला बलिया के रामगढ़ के देहलूपुर का हैं। पुलिस ने बताया कि देहलूपुर में रहने वाले पवन उर्फ छांगुर की पत्नी पांच साल से मायके में रह रही थी।

लेकिन काफी समय के बाद जब वह अपने पांच साल के बेटे पीयूष व सात साल की बेटी खुशबू के साथ आयी थी। छांगुर की पत्नी करीब डे़ढ़ महीने से अपने ससुराल में रह रही थी। लेकिन पत्नी के चरित्र पर जब पवन को शक होने लगा। आये दिन दोनों के बीच बहस होने लगी।
लेकिन एक दिन पवन ने अपना आपा खो दिया और उसने अपनी बेटी को आंगन में पटक दिया और उसे फावड़े से काट दिया। घरवाले पवन के रूप से इतना दहशत में आये कि उसकी दोनों बहने घर छोड़कर भाग गयी लेकिन तभी पवन ने अपने बेटे को भी फावड़े से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने बच्चों के शव को कब्जे में लिया और पवन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने बताया कि जब पवन खेत से लौटा तो उसने अपने दोनो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। जिसके बाद मौके पर ही दोनों बच्चों की मौत हो गयी।












Click it and Unblock the Notifications