लखनऊ: रौब दिखाकर होटल में ठहरा फर्जी सीओ गिरफ्तार, कई फर्जी आई कार्ड भी बरामद

लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में फर्जी पीपीएस अधिकारी बन होटल में रुककर कर्मियों को अर्दब में लेने वाले शातिर को सीओ गोमतीनगर की टीम ने होटल के कमरे से शानिवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। देर रात तक उससे अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही थी। जालसाज के पास से पीपीएस अधिकारी, उत्तर प्रदेश पुलिस के क्षेत्राधिकारी और इन्सपेक्टर का फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ है।

fake police officer arrested in lucknow

इन्सपेक्टर विभूतिखंड राजीव द्विवेदी के मुताबिक, शातिर जालसाज सीओ गोमतीनगर बनकर विभूतिखंड स्थित सेवी ग्रैंड होटल के कमरे में रुका था। वहां कर्मियों को रौब में लेने के बाद शिकायत होने पर शातिर के बारे में जानकारी मिली। होटल वालों को बताया कि वह इस इलाके का सीओ है।

मूल रुप से लखीमपुर खीरी निवासी योगेश शुक्ला पुत्र अवध शुक्ला राजधानी में रहकर वर्षों से ठगी कर रहा था। आरोप है कि यही पुलिस कर्मी बन लोगों से टप्पेबाजी भी करता था। बताया गया कि जालसाज के पास से डिप्टी एसपी का फर्जी आई कार्ड भी हुआ बरामद, जिसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की काररवाई करने में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+